You are currently viewing पीरियड में होने वाले दर्द में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है ये Electric Heating Pad
MEDTECH Orthopedic Electric Heating Pad

पीरियड में होने वाले दर्द में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है ये Electric Heating Pad

Electric Heating Pad : महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द आम बात है, लेकिन सर्दियों में होने वाला पीरियड पेन और भी ज्यादा परेशान करने वाला होता है।

कई महिलाएं या लड़कियां इस दर्द को सहते रहती हैं, लेकिन जिनके लिए यह दर्द असहनीय होता है, उनके लिए कई दिनों तक तकलीफ का सामना करना पड़ता है।

लेकिन अब आपको इस दर्द को सहने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मार्केट में ऐसे Electric Heating Pad आ चुके हैं जो इस तरह के दर्द में तुरंत राहत प्रदान करते हैं।

MEDTECH Orthopaedic Electric Heating Pad सिर्फ पेट या कमर के लिए ही नहीं है, बल्कि पेट, घुटने, कंधे और गर्दन के दर्द में भी असरदार है।

अगर आप पहली बार इस प्रोडक्ट के बारे में सुन रही हैं, तो आपको इसके सभी डिटेल जान लेना चाहिए। इससे आपको प्रोडक्ट समझने और सही तरीके से यूज करने में आसानी होगी।

चलिए अब हम MEDTECH Orthopaedic Electric Heating Pad के बारे में विस्तार से सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ जान लेते हैं।

MEDTECH Orthopaedic Electric Heating Pad Specifications

MEDTECH Orthopaedic Electric Heating PadSpecifications
Brand / ManufacturerMEDTECH LIFE PVT. LTD
Generic NameElectric Heating Pad for Pain Relief
Model NumberHP11
Country of OriginIndia
Item Weight525.7gram
Product Dimensions37 x 5 x 27 cm
Net Quantity1 Count
ASINB0CVS59BXG
Manufacture DetailsMEDTECH LIFE PVT. LTD.
PackerB6, Byculla Service Industries, D. K. Marg, Byculla (E), Mumbai – 400027
Customer CareHelpline No.: +91 720 8088 720
PriceCheck Here

MEDTECH Orthopaedic Electric Heating Pad की खासियत क्या है ?

MEDTECH Orthopaedic Electric Heating Pad की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह सिर्फ एक ही जगह के दर्द तक सीमित नहीं है।

बल्कि कमर, कंधे, पेट, घुटने और गर्दन के दर्द में भी असरदार है। इसका 2-in-1 ऑर्थोपेडिक डिज़ाइन इसे बाकी साधारण हीटिंग पैड्स से अलग बनाता है।

इसका बड़ा साइज और मुलायम वेलवेट कवर इसे आरामदायक बनाते हैं, जिससे इसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसमें Temperature Controller की सुविधा है, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से गर्मी को एडजस्ट कर सकते हैं।

मतलब कि अगर आपको हल्की गर्मी चाहिए या ज्यादा पेनफुल जगह के लिए स्ट्रॉंग हीटिंग, आप खुद कंट्रोल कर सकते हैं।

इसकी गर्मी सीधे दर्द वाली जगह तक पहुँचती है और धीरे-धीरे मसल्स और जोड़ों में आराम पहुंचाती है।

सबसे अच्छी बात यह है कि इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है। प्लग में लगाइए, टेम्परेचर सेट कीजिए और बस दर्द वाली जगह पर रखें।

यह तुरंत राहत देने लगता है और बार-बार दवा लेने या क्रीम लगाने की जरूरत को कम कर देता है।

यही इसकी असली खासियत है, जो इसे बाकी साधारण हीटिंग पैड्स से अलग और बेहतर बनाती है।

क्या सच में यह पीरियड के दौरान दर्द के लिए फायदेमंद है? अगर हाँ तो कैसे ?

MEDTECH Orthopaedic Electric Heating Pad पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द के लिए बहुत फायदेमंद है।

पीरियड्स के दर्द में पेट और कमर की मांसपेशियों में ऐंठन होती है, जिससे शरीर थका हुआ महसूस करता है।

गर्मी, इस दर्द से राहत देने का सबसे आसान तरीका होता है और यही काम यह heating pad करता है।

इसमें मिलने वाली नियंत्रित गर्मी सीधे दर्द वाली जगह पर पहुँचती है और मांसपेशियों को रिलैक्स करती है।

धीरे-धीरे पेट और कमर की ऐंठन कम होती है और दर्द में राहत मिलती है।

Temperature Controller की सुविधा से आप अपनी जरूरत के हिसाब से हीट सेट कर सकते हैं, जिससे गर्मी न ज्यादा तेज़ लगती और न बहुत हल्की, बस आरामदेह लगती है।

इसके बड़े और मुलायम वेलवेट कवर की वजह से इसे पेट पर रखने में आराम रहता है और कई मिनट तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए यह पीरियड पेन में असरदार साबित होता है।

क्या इस तरह के प्रोडक्ट की लाइफ कम होती है ?

इस तरह के Electric Heating Pad की लाइफ सामान्य ही रहती है, लेकिन कुछ बातें ध्यान में रखनी जरूरी हैं।

सामान्य घरेलू Electric heating pads, अगर रोज़ थोड़ा-थोड़ा उपयोग करें और सही तरीके से मेंटेन करें, तो इनकी लाइफ लगभग 6 माह से 2 साल तक बनी रहती है।

कुछ मिड‑रेंज और अच्छे ब्रांड के pads रोज़ इस्तेमाल पर भी 1 से 2 साल तक आराम से काम करते हैं और कभी‑कभी इससे भी ज़्यादा समय तक टिकते हैं। यह कब तक चलेगा ? पूरी तरह से देखभाल पर निर्भर करता है।

अगर इसे रोज़ बहुत ज़्यादा और लम्बे समय तक बिना सावधानी के यूज़ किया जाए, जैसे बहुत ज़्यादा high heat पर या बिना सही स्टोरेज के, तो हीटिंग एलिमेंट और वायर जल्दी खराब हो सकते हैं और life कम हो जाती है।

सही रख‑रखाव, नियंत्रित तापमान पर उपयोग और समय‑समय पर निरीक्षण करने पर इसे और सालों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

इन pads की life पूरी तरह खत्म नहीं होती, बल्कि धीरे‑धीरे हीटिंग क्षमता कम होती चली जाती है और फिर नया लेना ही ठीक रहता है।

क्या पुरुष और महिलाएं दोनों इसका उपयोग कर सकते हैं?

हाँ, MEDTECH Orthopaedic Electric Heating Pad पुरुष और महिलाएं दोनों आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसका डिज़ाइन यूनिसेक्स है! पुरुष इसे खासकर कमर और कंधे के दर्द, मसल्स की अकड़न या घुटनों की तकलीफ में उपयोग कर सकते हैं।

वहीं, महिलाएं इसे पीरियड्स के दौरान पेट और कमर के दर्द में, या सामान्य मसल्स पेन में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

वेलवेट कवर और बड़ा साइज इसे आरामदायक बनाता है, जिससे लंबे समय तक इसका उपयोग किया जा सकता है।

सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह हर उम्र और लिंग के लोगों के लिए सुरक्षित और प्रभावी है।

इसे यूज करने का सही तरीका कौन-सा है ?

इस Electric Heating Pad का इस्तेमाल करना बहुत आसान है, लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ही यह ज्यादा आराम देता है।

सबसे पहले पैड को बॉक्स से निकालें और सुनिश्चित करें कि कोई डैमेज या कट-फ्रेम वायर नहीं है। इसके बाद इसे किसी सपाट और सुरक्षित सतह पर रखें।

अब इसे प्लग में लगाएँ और Temperature Controller से अपनी जरूरत के हिसाब से हीट सेट करें।

अगर आप पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो शुरुआत में हल्की हीट पर 5 से 10 मिनट रखें और महसूस करें कि गर्मी आरामदेह है या नहीं।

फिर धीरे-धीरे टाइम और हीट बढ़ा सकते हैं। इस दौरान ध्यान रखें कि इसे सीधे नंगे शरीर पर न रखें; इसे कपड़े की परत के ऊपर रखना बेहतर होता है।

निष्कर्ष

यह Heating Pad महिलाओं के साथ पुरुषों के लिए आरामदायक साबित होता है! इसके अलावा बुजुर्ग लोग भी इसका उपयोग कर सकते है!

आप चाहे तो इसे दूकान से भी खरीद सकते है लेकिन लोकल प्लेस में दुकान पर उपलब्ध हो यह कहना मुश्किल है, इसलिए आप बिना झंझट के ऑनलाइन आर्डर कर सकते है!

MEDTECH Electric Heating Pad FAQs

Leave a Reply