You are currently viewing Noise Luna Ring vs Boat Smart Ring, दोनो में कौन है बेहतर ?
Noise Luna Ring Vs Boat Smart Ring comparison in hindi

Noise Luna Ring vs Boat Smart Ring, दोनो में कौन है बेहतर ?

  • Post author:
  • Post category:Smart Ring
  • Post last modified:June 30, 2024
  • Reading time:11 mins read

इंसानी जीवन में काम आने वाले Gadgets और Technology हर पल अपने आप को अपग्रेड करके पहले से भी ज्यादा बेहतर बन रहे हैं।

सबसे पहले स्मार्टफोन आते थे उसके बाद स्मार्टवॉच आने लगी, जो स्मार्टफोन की तरह काम करता है।

अब स्मार्ट वॉच को भी पछाड़ते हुए मार्केट में दो कंपनियों ने स्मार्ट रिंग लॉन्च किया है जो स्मार्ट वॉच की जगह ले सकते हैं।

कुछ टाइम पहले ही Noise की Luna Ring और Boat की Smart Ring मार्केट में लांच हुई है। 

दोनों कंपनियां आपस में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती है। ऐसे में यूजर्स कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर उन्हें कौन सा स्मार्ट रिंग लेना चाहिए? 

इसीलिए आज के इस पोस्ट में हम लेकर आए हैं noise luna ring और boat smart ring की संपूर्ण जानकारी, ताकि आपको तुलना करने में आसानी हो! तो चलिए शुरू करते हैं।

Smart Ring क्या होता है?

हमारे बहुत से पाठकों को स्मार्ट रिंग के विषय में नहीं पता होगा या फिर उनके लिए यह शब्द नया होगा। 

तो इसीलिए हम उनको बता देते हैं कि स्मार्ट रिंग यह एक तरीके की अंगूठी होती है जिसमें बहुत तरह के सेंसर होते हैं जो आपकी फिटनेस से जुड़ी सारी जानकारी देता है।

यह ठीक उसी तरीके से है जैसे फिटनेस बैंड या स्मार्ट वॉच होते हैं।

आसान शब्दों में कहूं तो फिटनेस बैंड और स्मार्ट वॉच की टेक्नोलॉजी में बदलाव करके अंगूठी का आकार दे दिया गया है।

Smart Ring कैसे काम करता है?

स्मार्ट रिंग ब्लूटूथ के जरिए आपके स्मार्टफोन से जुड़कर काम करता है। इसमें लगे हुए सेंसर डाटा को प्रोसेस करके आपके स्मार्टफोन में इंस्टॉल एप के जरिए आपको जानकारी देते हैं।

Noise Luna Ring vs Boat Smart Ring | नॉइस लूना रिंग vs बोट स्मार्ट रिंग

नॉइस और बोट दोनों ही कॉम्पनियों की स्मार्ट रिंग जबरदस्त हैं, चलिए हम आपको दोनों स्मार्ट रिंग की तुलना करके बताते हैं।

कीमत

बात करें स्मार्ट रिंग की कीमत की तो आपको लग रहा होगा कि आप काफी महंगा होगा मगर ऐसा नहीं यह किसी भी आम स्मार्ट वॉच की कीमत जितना ही है।

जानकारी के अनुसार boat smart ring की कीमत ₹8,999 है और इसको आप अमेजॉन, फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं और वही नॉइस लूना रिंग की कीमत ₹19,999 है।

हालांकि अगर आपके पास Noise का priority access code है तो आपको इस स्मार्ट रिंग पर डिस्काउंट मिल सकता है।

फीचर्स

noise luna ring 70 से भी ज्यादा मैट्रिक्स को ट्रैक कर सकता है जिसमें नींद, हार्टबीट, रनिंग, वॉकिंग आदि शामिल है।

वहीं boat smart ring में हार्ट रेट मॉनिटर, बॉडी टेंपरेचर सेंसर जैसे कई और सेंसर को भी लगाया गया है इसके साथ यह आपकी नींद, साइकलिंग, वॉकिंग, रनिंग आदि को भी ट्रैक करता है।

नॉइस कंपनी यह दावा करती है कि हमारा स्मार्ट रिंग वाटरप्रूफ है जिसे हम 50 मीटर गहरे पानी के अंदर भी ले जाए तो वहां खराब नहीं होगा।

तो वहीं दूसरी तरफ बोट कंपनी का भी वॉटरप्रूफ रिंग है बोट कंपनी भी यह दावा कर रही है कि उसके स्मार्ट रिंग को भी 50 मीटर गहरे पानी में ले जाए तभी भी यह खराब नहीं होगा।

बात करें नॉइस कंपनी के स्मार्ट रिंग के वजन की तो इसका वजन मात्र 2.4 ग्राम है वहीं boat smart ring का वजन 7.9 ग्राम है।

दोनों ही स्मार्ट रिंग इतने हल्के हैं कि आपको पहनने के बाद यह एहसास ही नहीं होगा कि अपने कोई अंगूठी भी पहले हुई है।

बैटरी

boat smart ring की बैटरी 1 घंटे में पूरी चार्ज हो जाती है और 7 दिनों तक चलती है ऐसा कंपनी का दावा है।

आपको एक अलग से चार्जर भी मिलता है जो चार्जर काफी यूनिक है। वहीं नॉइस के स्मार्ट रिंग वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

वहीं बोट कंपनी की तरह नॉइस कंपनी का भी दावा है कि हमारा स्मार्ट रिंग 1 घंटे में full हो जाएगा और इसकी बैटरी लाइफ 7 दिनों की है।

साइज

noise luna ring फाइटर जेट ग्रेट टाइटेनियम से बनी हुई है जिससे यह रिंग शाइनिंग वाला है और इसमें खरोच भी नहीं लगती है वहीं इसके साइज की बात करें तो यह मात्र 3mm मोटा है।

वहीं दूसरी तरफ boat smart ring फिलहाल तीन साइज में 17.40mm, 19.15mm और 20.85mm  में  उपलब्ध है।

वॉरन्टी

बोट कंपनी अपने स्मार्ट रिंग पर आपको 1 साल की वारंटी देता है तो वहीं नॉइस कंपनी ने अभी तक वारंटी के विषय में कोई जानकारी नहीं दी है।

Noise कंपनी की वेबसाईट पर बताया गया है की एक बार Noise Luna Ring खरीदने के बाद इसको ना ही आप Return और ना ही आप इसको Change कर सकते हैं, इतना ही नहीं आपको इसका कोई refund भी नहीं मिलेगा।

इतना ही नहीं नॉइस कंपनी आपको डोर टू डोर सर्विस भी देती है।

Smart Ring का भविष्य

इसमें कोई शक नहीं है कि स्मार्ट रिंग की तो अभी शुरुआत ही हुई है।

आने वाले समय में अलग-अलग कंपनियों ढेर सारे फीचर्स के साथ अपने-अपने स्मार्ट रिंग लॉन्च करेंगे और इसकी कीमत में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

यह फिटनेस बैंड और स्मार्ट वॉच की तुलना में काफी छोटे और अट्रैक्टिव है जिसकी वजह से लोग इसे पसंद भी करेंगे और ऐसी उम्मीद है कि आने वाले समय में यह स्मार्टफोन की तरह हर किसी के हाथ पर होगा।

Smart Ring के फायदे

  • स्मार्ट रिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह काफी छोटा और अट्रैक्टिव है।

  • Smart Ring को चार्ज करने मे समय भी कम लगता है और इसकी Battery Backup भी ज्यादा है

  • फिटनेस बैंड या स्मार्ट वॉच की तरह कोई भी बड़ी सी डिवाइस आपको अपने कलाई पर बांधने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Smart Ring के नुकसान

  •  यह अन्य फिटनेस बैंड या स्मार्ट वॉच की तुलना में बहुत महंगा है।

  • काफी छोटा है जिसकी वजह से खोने का डर रहता है।

  • स्मार्ट रिंग में कोई डिस्प्ले नहीं होता है अतः आपको App का सहारा लेना पड़ता है।

FAQ

आखिरी शब्द

आज के इस पोस्ट में हमने noise luna smart ring और boat smart ring की तुलना की और साथ में स्मार्ट रिंग के फायदे और नुकसान भी जाना और स्मार्ट रिंग का भविष्य क्या हो सकता है उसके ऊपर भी थोड़ी बहुत चर्चा की।

आशा करते हैं कि आपको स्मार्ट रिंग के ऊपर यह पोस्ट बहुत पसंद आया होगा।

Leave a Reply