Poco X8 Series: टेक मार्केट से आए दिन नए-नए स्मार्टफोंस की खबर सामने आती रहती हैं, जिनके बारे में जानने के लिए लोग हमेशा उत्साहित नजर आते हैं।
इन दिनों भी सोशल मीडिया पर एक नई स्मार्टफोन सीरीज की अफवाहें तेजी से लीक हो रही हैं। जो कुछ खास है, असल में यह कोई लीक नहीं है।
दरअसल पोको की ऑफिशियल वेबसाइट के किसी इंचार्ज ने गलती से अभी तक अनाउंस नहीं की गई Poco X8 Series की प्राइसिंग की जानकारी अपलोड कर दी। हालांकि उन्हें तुरंत वहां से हटा दिया गया।
लीक्स के मुताबिक Poco X8 Series में दो स्मार्टफोन पोको X8 प्रो और पोको X8 प्रो मैक्स लॉन्च किए जाएंगे।
जिनमें एक से एक बढ़िया एडवांस फीचर और तगड़े स्पेसिफिकेशन देखने को मिलेंगे।
आइये Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Contents
Poco X8 Series Specification and Features in Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के मुताबिक पोको X8 प्रो और पोको X8 प्रो मैक्स दोनों स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11, Bluetooth 5.4, GLONASS, BDS, GPS, GSM / HSPA / LTE / 5G, GALILEO, NFC और USB Type-C 2.0 जैसे फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं।
वही सिक्योरिटी के लिए फेस लॉक के साथ इन-डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाएगा। साथ ही इसमें पानी और धूल-मिट्टी से बचाव के लिए IP68-69 की रेटिंग भी मिल सकती है।
लीक्स फोटो को देखकर लग रहा है कि इसमें ग्लॉस प्रेम मिलेगा, वहीं नीचे पोको की ब्रांडिंग दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक इनमें बड़ी बैटरी होने की वजह से इनका वजन 200 ग्राम से भी अधिक रहने वाला है।
वह उनकी डिस्प्ले पर Gorilla Glass 7i की सेफ्टी दी जा सकती है ताकि यह आसानी से न टूटे।
| Specification (Expected) | Poco X8 Pro |
| डिस्प्ले | 6.59 inch Full HD+ OLED display with 120hz Refresh Rate. |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 8500 (4nm) |
| बैक कैमरा | 50MP OIS + 8MP |
| फ्रंट कैमरा | 20MP |
| रैम | 8GB, 12GB |
| स्टोरेज | 256GB, 512GB |
| बैटरी | 6,500mAh |
| एंड्रॉयड OS | Android 16 |
| रिज़ॉल्यूशन | 1.5k Pixels. |
| Specification (Expected) | Poco X8 Pro Max |
| डिस्प्ले | 6.83 inch Full HD+ OLED display with 120hz Refresh Rate. |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 9500s (3nm) |
| बैक कैमरा | 50MP OIS + 8MP |
| फ्रंट कैमरा | 20MP |
| रैम | 12GB |
| स्टोरेज | 256GB, 512GB |
| बैटरी | 8,550mAh |
| एंड्रॉयड OS | Android 16 |
| रिज़ॉल्यूशन | 1.5k Pixels. |
Poco X8 Series Display
यदि डिस्प्ले की बात की जाए तो वायरल न्यूज़ के मुताबिक पोको X8 प्रो में 120hz refresh rate वाला 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
वही टॉप वैरियंट पोको X8 प्रो मैक्स में 6.83 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।
दोनों में 1.5K रेजोल्यूशन तक का सपोर्ट मिल सकता है और साथ में 4500nits तक की पीक ब्राइटनेस का भी सपोर्ट दिया जा सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन में पंच होल फ्लैट डिस्प्ले दी जा सकती है।
Poco X8 Series Camera
अगर कैमरे क्वालिटी की बात की जाए तो अभी फिलहाल इसके कैमरे को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
लेकिन कुछ लीक्स खबरों के मुताबिक Poco X8 Series के दोनों वेरिएंट्स में OIS के सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है।
वहीं इसके सपोर्ट के लिए इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी हो सकता है।
वहीं अगर फ्रंट कैमरे की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का पंच होल कैमरा हो सकता है। खैर ऑफिशियल जानकारी तो कंपनी द्वारा ही दी जाएगी।
Poco X8 Series Processor
अब अगर स्मार्टफोन के दिल यानी प्रोसेसर की बात की जाए तो Poco X8 Pro में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया जा सकता है।
यह 4nm का एक High-Performance 8 Core Processor है। जिसका AnTuTu बेंचमार्क स्कोर 24 लाख से भी अधिक मापा गया है।
वही Poco X8 Pro Max में Dimensity 9500s चिपसेट मिलने की उम्मीदें हैं, यह और भी ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर है।
यह केवल 3nm का चिपसेट है और इसका अंतूतू बेंचमार्क स्कोर 33 लाख से 40 लाख के बीच आता है।परफॉर्मेंस के मामले में दोनों ही स्मार्टफोन लाजवाब होंगे।
आप इनमें जितना चाहे उतनी गेमिंग या मल्टी टास्किंग करें, इसकी परफॉर्मेंस पर कोई लोड नहीं पड़ेगा और यह आपको हमेशा एक बेहतर परफॉर्मेंस देंगे।
Poco X8 Series Battery
लीक्स खबरों में माना जा रहा है कि Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max दोनों स्मार्टफोन में बड़े बैट्री पैक देखने को मिलने वाले हैं।
खबरों के मुताबिक बेस वेरिएंट X8 Pro में 6500mAh का बड़ा बैटरी बैक दिया जाएगा।
वहीं Poco X8 Pro Max में बेस वेरिएंट से भी बड़ा 8,550mAh का महा बैटरी पैक दिया जा सकता है।
इन दोनों स्मार्टफोन के साथ कंपनी 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है, वही इनमें 27W तक की रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।
Poco X8 Series Storage
अब अगर इन न्यू अपकमिंग हैंडसेट में मिलने वाले स्टोरेज ऑप्शन की बात की जाए तो जानकारी के लिए आपको बता दें सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक Poco X8 Pro को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है।
जिसमें 8GB रैम +256GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट हो सकता है। वहीं 8GB रैम + 512GB स्टोरेज वाला मिड वेरिएंट और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट शामिल हो सकता है।
वहीं Poco X8 Pro Max के स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाला हो सकता है।
वहीं टॉप वैरियंट 12GB रैम + 512GB स्टोरेज में देखने को मिल सकता है। बता दे दोनों स्मार्टफोन LPDDR5X RAM और UFS 4.0 storage के सपोर्ट के साथ आएंगे।
Poco X8 Series Software
अब अगर Poco X8 Series स्मार्टफोन में मिलने वाले सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये तो तय है कि इसमें एंड्रॉयड का अब तक का सबसे लेटेस्ट प्रोसेसर Android 16 ही देखने को मिलेगा।
हालांकि इसमें कितने साल के सॉफ्टवेयर अपडेट दिए जाएंगे, इस बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं है, लेकिन खबरों की माने तो इसमें 3 से 4 साल के मेजर अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देखने को मिल सकते हैं।
Poco X8 Series Launch in India
अब अगर पोको के इन स्मार्टफोंस की ऑफिशियल लॉन्च डेट की बात करें तो जानकारी के लिए आपको बता दें ब्रांड या कोई ऑफिशियल सोर्स द्वारा Poco X8 Series की लॉन्च डेट के बारे में कोई खबर सामने नहीं आई है।
ऐसे में कुछ कहा नहीं जा सकता कि यह स्मार्टफोन कब तक इंडिया में लॉन्च हो जाएंगे।
कुछ सोर्स के मुताबिक यह फोन फरवरी के अंत में या मार्च के महीने में इंडियन टेक मार्केट में पेश किये जा सकते हैं और उनके ब्लैक, वाइट और मिंट ग्रीन जैसे रंगो में आने की उम्मीद है।
खैर जब भी यह स्मार्टफोन यहां लॉन्च होंगे, तो हम आपको उनके सभी ऑफिशियल स्पेसिफिकेशन और फीचर की जानकारी जरूर देंगे।
Poco X8 Series Price in India
Poco X8 Series के मॉडल्स के कीमतों की बात करें तो इसके X8 प्रो मॉडल के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले बेस वैरियंट की कीमत 399.90 यूरो यानी करीब 42,700 रुपये हो सकती है।
इसके अलावा 8GB + 512GB वाले की कीमत 449 यूरो लगभग 48,100 रुपये और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वाले टॉप वैरियंट की कीमत 479.90 यूरो करीब 51,300 रुपये रखी जा सकती है।
वहीं X8 प्रो मैक्स मॉडल के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 529.90 यूरो यानी लगभग 56,660 रुपये और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 579.90 यूरो यानी करीब 62,000 रुपये रखी जा सकती है।
बता दें ये कीमतें ऑफिशियल नहीं है, इनकी ऑफिशियल कीमतें तो इनके लॉन्च के बाद ही सामने आएंगीं, या फिर कंपनी द्वारा इनका जिक्र किया जाएगा।
Poco X8 Series FAQs
यह भी पढ़ें:-
Apple Watch Series 9 को इशारों से ही कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए इसके सभी फीचर्स और कीमत!
Samsung Galaxy Watch 6 Review in Hindi: जानिए Price, Specifications और बाकी Watches से कैसे है अलग?
boAt Ultima Vogue Smartwatch 7 दिन की बैटरी बैकअप के साथ इतनी सस्ती कि तुरंत करेंगे बुक!
Conclusion
आज हमने आपको स्मार्टफोन निर्माता कंपनी और रेडमी का सब-ब्रांड पोको की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज Poco X8 Series में आने वाले दोनों स्मार्टफोन Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max के बारे में संपूर्ण जानकारी दी है, जो सोशल मीडिया पर लीक हो रही है।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों फोन चीन में लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max के रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं।
खैर जब यह स्मार्टफोन इंडिया में आएंगे, तब इसकी ऑफिशियल जानकारी यहां हम जरूर आपको देंगे, बस इसके लिए आपको हमारे साथ जुड़े रहना होगा।

