You are currently viewing Fiverr क्या है और Fiverr में अकाउंट बनाकर पैसे कैसे कमाएं?
Fiverr क्या है और Fiverr में अकाउंट बनाकर पैसे कैसे कमाएं?

Fiverr क्या है और Fiverr में अकाउंट बनाकर पैसे कैसे कमाएं?

  • Post author:
  • Post category:Freelancing
  • Post last modified:August 6, 2023
  • Reading time:15 mins read

अगर आप भी अपने फ्री समय में ऑनलाइन पैसा कमाने की सोच रहे हैं तो हमारा आज का आर्टिकल आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

आज के आर्टिकल में हम आपको एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Fiverr (Fiverr क्या है और Fiverr में अकाउंट बनाकर पैसे कैसे कमाएं?) के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने टैलेंट के आधार पर ऑनलाइन अच्छा पैसा कमा सकते हैं।

Fiverr क्या है? जानने से पहले आपके लिए freelancing क्या है? जानना आवश्यक हो जाता है।

Contents

Freelancing क्या है?

Online Job का ही एक प्रकार Freelancing है जिसमें आपको बिना कहीं गए घर से ही अपने talent के अनुसार काम ढूंढ़कर किसी अन्य व्यक्ति (client) के लिए काम करना होता है। जो भी व्यक्ति freelancing करता है, उन्हें freelancer कहा जाता है।

Fiverr क्या है?

Fiverr, freelance Services प्रदान करने वाली एक वेबसाइट है, जहां आप freelancer के तौर पर काम कर सकते हैं।

यहां आप अपने टैलेंट के अनुसार काम जैसे – वेबसाइट बनाकर, Mobile App बनाकर, Logo degine करके, Photoshop से Photo Editing, डाटा एंट्री करके, vedio editing का काम करके अच्छे पैसे कमा सकते हैं।

सरल शब्दों में समझा जाए तो, Fiverr में ऑनलाइन Service को खरीदा और बेचा जाता है। Seller अपने talent के अनुसार अपनी Service को Provide करते हैं और Buyers अपने जरूरत के आधार पर उन Service को buy करते हैं।

Fiverr से पैसे कैसे कमाएं? जानने से पहले आपके लिए Fiverr पर अकाउंट कैसे बनाये? यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है।

Fiverr पर अकाउंट कैसे बनाये? | How to create account on Fiverr in hindi

Website पर जाएं और Join पर Click करें

Fiverr पर अकाउंट बनाने के लिए आप सबसे पहले अपने ब्राउजर में fiverr.com लिखकर search कीजिए।

आपके सामने Fiverr की वेबसाइट खुलकर आ जाएगी, जहां आपको ऊपर right side में join का ऑप्शन दिखाई देगा, उसे क्लिक कीजिए।

Signup करें

Join बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने signup करने के लिए कुछ options दिखाई देंगे। जैसे – Continue With Facebook, Continue With Gmail etc. आप अपनी सुविधानुसार किसी भी option को choose करके अपना अकाउंट बना सकते हैं।

हम आपको यहां Email से signup करने की सलाह देंगे।

अगर आप Email से signup करना चाह रहे हैं तो आप Email के कॉलम में अपना email लिखकर नीचे दिए गए continue के ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।

अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जहां आप एक username और password डालकर join के ऑप्शन पर क्लिक कीजीए।

join के ऑप्शन पर क्लिक करते ही Fiverr आपके email पर एक confirmation का ईमेल send करेगा। इस email में दी गयी लिंक को क्लिक करके आप अपने email को कन्फर्म करा सकते हैं, जिसके बाद आपका Account Activate हो जाएगा|

Fiverr में Account Setting कैसे करें?

Fiverr में आपका Account बनने के बाद आपकी Profile ऊपर Right Side में  दिखाई देने लगेगी। जहां से आप अपना Account Setting कर सकते हैं।

Fiverr में Account Setting करने के लिए आप Profile में दिए गए Account Setting के ऑप्शन पर क्लिक करें। जहां आपको कुछ Details भरने होंगे। जैसे –

Full Name: यहाँ आप अपना पूरा नाम लिखें।

Email: यहां आपको आप अपनी Email ID लिखनी होगी।

Online Status: यहां आप अपने Gigs को कितने समय तक Online रखना चाहते है, उसे Set कीजिए।

Note – Gig जॉब पोस्ट का एक प्रकार है जहां आप अपने काम और उस काम की कीमत के बारे में बताते हैं। आप चाहें तो एक Gig में कई plans को add कर सकते हैं।

Save Change: अब अंत में आप Save Change के Option पर Click कर दीजिए।

ऊपर बताए गए सभी Details को अच्छे से Fill करने के बाद आपको Public Profile Setting करना होगी, Public Profile Settings करने से आपकी profile प्रोफेशनल दिखाई देने लगेगी।

अपनी profile को प्रोफेशनल बनाने के लिए आप Public Profile Settings में social links, description, profile picture, skills, education जैसी चीजें add कर दीजिए।

अब आपका Fiverr में Account Setting सफलतापूर्वक हो चुका है। अब आप यहां से किसी के लिए भी काम कर सकते हैं या फिर आप चाहें तो किसी से काम करा भी सकते हैं।

Fiverr में Gigs कैसे बनाएं? | How to create gigs on Fiverr?

Fiverr पर account बनाने के बाद आपको अपनी सर्विस को sell करना होगा। कहने का मतलब है कि आप अपने काम के लिए कितने पैसे चार्ज करेंगे, इसके लिए एक gig बनानी होगी।

Gig बनाने के लिए आप Fiverr account में जाकर Become a seller के ऑप्शन पर क्लिक करें।आपके सामने एक पेज open होकर आएगा जहां आपको अपना Email ID और password डालकर login करना होगा।

login करते ही आपके सामने एक पेज खुलकर आएगा, जहां आपको कुछ details फिल करनी है।

Availability

यहां आपको अपने काम का time सिलेक्ट करना है, कि आप फुल टाइम काम करने के ईच्छुक हैं या पार्ट टाइम।

Linked Account

यहां आपको अपने social media account को लिंक करना होता है।

Language

यहां आपको अपने language को select करना होता है।

Skill

यहां आपको अपने काम (field) को select करना होता है, इसके साथ ही आपको अपना Experience को भी बताना होता है।

Education

यहां आपको अपने Education के बारे में बताना होता है कि आपने क्या पढ़ाई की है।

Certificate

आप जिस भी फिल्ड में काम करना चाहते हैं, अगर आपके पास उससे संबंधित कोई Certificate है तो आप उसकी डिटेल्स इसमें डाल सकते हैं।

Profile Photo

यहां आप अपनी एक फोटो डाल दें।

Description

इस column में आपको 150 words में अपने bio को लिखना है।

ऊपर बताई गई सारी जानकारियों को अच्छे से fill करने के बाद आप Continue and Create Gig के ऑप्शन पर क्लिक करें।

यहां आप अपनी service का Gig बनाकर sell करना है। जिसके लिए आप नीचे दिए जानकारियों को fill करें :-

Gig Title

यहां आप अपनी service का Gig Title select करें।

Category

आप सर्विस पर gig बनाना चाह रहे हैं, उसकी category को यहां सिलेक्ट कर लीजिए।

Cover photo

आप जो सर्विस प्रोवाइड करेंगे, उसका कवर फोटो लगाएं।

Gig Gallery

यहां आप अपनी ईच्छानुसार अपनी फोटो या फिर अपने काम की फोटो लगा सकते हैं।

Description

इस column में आप जो भी service प्रोवाइड कर रहे हैं, उसका विवरण लिखना है।

Tag

यहां आपको अपनी सर्विस related tags को add करना होता है, ताकि जिन्हें आपकी सर्विस की जरूरत हो वो आप तक आसानी से पहुंच जाएं।

अंत में आप Save and Continue के ऑप्शन पर क्लिक कीजीए। अब आपके Service Sales का GIG सफलतापूर्वक बन चुका है। अब आप काम पाने के लिए पुरी तरह से तैयार हैं।

Fiverr से पैसे कमाने के तरीके / how to earn money from fiverr in india

अगर आप भी fiverr से पैसा कमाना चाहते हैं तो आपके पास कोई न कोई स्किल्स होना बेहद जरूरी है। तभी आप Fiverr से पैसे कमा पाएंगे। बिना कोई स्किल के यहां से पैसा कमाना आपके लिए थोड़ा कठिन साबित होगा।

यहां नीचे हम कुछ तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप Fiverr से पैसे कमा सकते हैं –

Website Designing

अगर आपको Website Designing का काम आता है तो आप Fiverr पर Clients की मांग पर उनके लिए Website Design करके अच्छे पैसे कमा सकते हैं।

आपको बता दें, Website Design करने के लिए आपके पास कोडिंग का ज्ञान होना आवश्यक हो जाता है।

Website Development

आज के समय हर बिजनेस ओनर, अपने बिजनेस को आगे बढ़ने की दृष्टि से उनकी अपनी एक वेबसाइट जरूर होती है।

ऐसे में ये बिजनेसमैन fiverr जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर ही वेब डेवलपर को हायर करते हैं।

इसलिए यदि आपको वेबसाइट बनाना आता है और उससे रिलेटेड सम्पूर्ण जानकारी आपके पास है तो आप इस Website Developer के तौर पर काम करके अच्छे खासे पैसा कमा सकते है।

Data Entry Jobs

आप fiverr पर क्लाइंट के लिए डेटा एंट्री का काम करके भी पैसे कमा सकते हैं। Data Entry का काम ऑनलाइन पैसा कमाने का सबसे आसान तरीका है क्योंकि इस काम के लिए कुछ खास स्किल्स की जरूरत नहीं होती है।

Digital Marketing

आने वाले कुछ दिनों में डिजिटल मार्केटिंग काफी तेज़ी से बूम होगा। ऐसे में Digital Marketing का ज्ञान अगर आपके पास है तो अपनी सेवा को fiverr पर sell करके अच्छा पैसा earning कर सकते हैं।

Book Designing

आज के समय में designers की काफी मांग है। फिर चाहे आप किसी भी प्रकार के designers क्यों न हों।

ऐसे में अगर आपको Book Design करने का शौक है फिर चाहे वह पेपर बुक हो या ई-बुक तो आप fiverr पर अच्छे पैसे कमा सकते हैं।

आप Canva की सहायता से ई-बुक का डिज़ाइन बिल्कुल फ्री में कर सकते है।

Traffic Selling

यदि आप किसी ऐसे फील्ड में हैं जहां आपके पास अच्छे खासे अमाउंट ऑडियंस है तो आप इन ऑडियंस की सहायता से fiverr पर अच्छे पैसे कमा सकते हैं।

इसके लिए आपको fiverr पर ऐसे बहुत से क्लाइंट मिल जाएंगे जो अपनी वेबसाइट या यूट्यूब चैनल पर Traffic लाने के लिए आपसे सम्पर्क करेगें और अपने ऑडियंस को उनकी वेबसाइट या यूट्यूब चैनल पर भेजकर अच्छे पैसे कमा सकेंगे।

Video & Animation

अगर आपको Video Editing का काम आता है तो आप fiverr पर क्लाइंट के लिए Video Editing का काम करके पैसे कमा सकते हैं।

आज के समय में वीडियो एडिटर की डिमांड काफी ज्यादा है, इसलिए यदि आपको वीडियो एडिटिंग करने आता है तो आपके लिए सुनहरा मौका है fiverr से पैसा कमाने का।

अगर आपको Video Editing का काम नहीं भी आता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है यूट्यूब से इसे आसानी से सीख सकते है।

Writing

अगर आपको लिखना पसंद है तो आप fiverr पर ब्लॉग राइटर, स्क्रिप्ट राइटर, प्रोजेक्ट राइटर काम करके अच्छे पैसे कमा सकते हैं।

Translator

यदि आपको different types के languges का ज्ञान है तो आप एक भाषा से दूसरे भाषा मे रूपांतरण का काम करके पैसे कमा सकते हैं।

Mobile App Development

अगर आप मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपर हैं तो भी आप fiverr से पैसे कमा सकते हैं। आपको वहां ऐसे बहुत से क्लाइंट मिल जाएंगे जो आपको इस काम के लिए अच्छे पैसे देगें।

Voiceover Artists

fiverr एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप अपने आवाज़ के जरिये पैसे कमा सकते हैं। आप fiverr पर Voiceover Artist के तौर पर काम कर सकते हैं।

ऊपर बताए गए सारे तरीकों के अलावा भी ऐसे सैकड़ों तरीके उपलब्ध हैं, जिसकी मदद से आप fiverr से अपने फ्री समय में अच्छे पैसे कमा सकेंगे।

Fiverr कितने पैसे देता है?

अगर आप Fiverr पर काम करने की सोच रहे हैं तो आपके मन में सबसे पहले सवाल यह जरूर आया होगा कि Fiverr कितने पैसे देता है?

आपको हम बता दें, आप अपने क्लाइंट से अपने काम के लिए कितना चार्ज करेंगे यह पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करता है।

आप अपने काम के लिए $5 से $10,000  तक चार्ज कर सकते है। लेकिन अगर आप Fiverr पर new हैं तो आपके लिए starting में थोड़ा कम चार्ज करने ही बेहतर होगा।

Fiverr से पेमेंट कैसे लें?

Fiverr पर काम करने के बाद पेमेंट लेने के दो बेस्ट माध्यम हैं –

1. बैंक ट्रांसफर

2. PayPal

इन दोनों ही माध्यमों में बैंक ट्रांसफर सबसे बेस्ट माध्यम है, आप इसके ज़रिए सीधे अपने बैंक अकाउंट में पेमेंट ले सकते हैं। आप चाहें तो अपनी सुविधानुसार PayPal के माध्यम से भी पेमेंट ले सकते हैं।

Frequently Asked Questions (FAQs) in Hindi | अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q 1. क्या Fiverr में अकाउंट बनाने के लिए हमें किसी भी प्रकार का चार्ज देना होता है?

Ans. नहीं, आप हमारे ऊपर बताए गए तरीके से बिल्कुल फ्री में Fiverr में अकाउंट बना सकते हैं।

Q 2. Fiverr में हम काम करके कितना पैसा कमा सकते हैं?

Ans. आप Fiverr से कितना पैसा कमाएंगे, यह आपके काम और मेहनत पर निर्भर करता है।

Q 3. कितने समय तक हम Fiverr में काम कर सकते हैं?

Ans. यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप Fiverr में कितने समय तक काम करना चाहते हैं। आप अपने समय को देखते हुए अपनी सुविधानुसार Fiverr में काम कर सकते हैं।

Q 4. Gig में अकाउंट बनाने के लिए क्या करें?

Ans. Fiverr से पैसा कमाने के लिए Gig में अकाउंट बनाना अतिआवश्यक है। Gig में अकाउंट बनाने के लिए आप हमारे आज के आर्टिकल को अन्त तक अवश्य पढ़ें।

Q 5. Fiverr में अकाउंट बनाने के लिए क्या क्या चीजें आवश्यक होती है?

Ans. Fiverr में अकाउंट बनाने के लिए आपके पास अपना ईमेल अकाउंट, अपना फेसबुक अकाउंट या अपने गूगल अकाउंट में से किसी भी एक का होना आवश्यक है।

आज आपने क्या सीखा?

Fiverr क्या है और Fiverr में अकाउंट बनाकर पैसे कैसे कमाएं?” के बारे में आज के अपने इस लेख में हमने आपको पूरे विस्तार से जानकारी दी है, जहां हमने आपको Fiverr क्या है?, Fiverr पर अकाउंट कैसे बनाये?, Fiverr में Account Setting कैसे करें, Fiverr से पैसे कैसे कमाएं?, Fiverr से पैसे कमाने के तरीके, Fiverr कितने पैसे देता है?, Fiverr से पेमेंट कैसे लें आदि के बारे में जानकारी दी है।

जो लोग ऑनलाइन काम करके पैसा कमाना चाहते है उनके लिए Fiverr एक best माध्यम है।हम आशा करते हैं कि आपको हमारी आज की यह जानकारी पसंद आई होगी।

यदि आपको हमारा आज का आर्टिकल पसंद आया है तो अपने दोस्तों के साथ इस आर्टिकल को जरूर शेयर करे।

अगर आपके मन मस्तिष्क में हमारे आज के आर्टिकल “Fiverr क्या है और Fiverr में अकाउंट बनाकर पैसे कैसे कमाएं?” से संबन्धित कोई सवाल या सुझाव है तो आप हमे कमेंट सेक्शन में बताएं। हम आपके सवालों का जवाब अवश्य देंगे।

Video Tutorials:

How To Create Account & Profile on Fiverr Step By Step

How To Create Account on Fiverr Step By Step | Fiverr Mai Account Kaise Banaye | Hindi

Fiverr में Gigs कैसे बनाएं? | How to create gigs on Fiverr?

How to Rank Fiverr Gig on First Page Secret Method | Fiverr Gig kaise banaye | Fiverr Seo

This Post Has 5 Comments

Leave a Reply