You are currently viewing Google AdSense के बारे में पूरी जानकारी हिन्दी में
Google AdSense के बारे में पूरी जानकारी हिन्दी में।

Google AdSense के बारे में पूरी जानकारी हिन्दी में

  • Post author:
  • Post category:Tech / Featured
  • Post last modified:December 13, 2022
  • Reading time:7 mins read

जैसा कि हम सब जानते हैं कि आजकल Freelancing का काम कितना ट्रेंड में है। Freelancing के अंदर ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग और ब्लॉग राइटिंग जैसे बहुत सारे काम होते है।

ये सभी प्लेटफॉर्म अपने लिए डिजाइनर, विडिओ एडिटर, राइटर हायर करती हैं जिससे बहुत अच्छे खासे पैसे कमाए जा सकते हैं।

अगर आप भी इस क्षेत्र में आना चाहते हैं और वेबसाइट और ब्लॉग्स लिखकर अर्निंग करना चाहते हैं तो हम आपको एक भरोसेमंद प्लेटफार्म के बारे में बताते हैं जिसे गूगल ऐडसेंस (Google AdSense) के नाम से जाना जाता है।

वेबसाइट बनाने, ब्लॉग लिखने या यूट्यूब चैनल शुरू करने वालो का गूगल एडसेंस के बारे में जानकारी रखना बहुत जरूरी है।

इस लेख में आपको गूगल ऐडसेंस से संबंधित बहुत ही जरूरी जानकारियां मिलेंगी जिनके शीर्षक निम्न है-:

1. गूगल ऐडसेंस क्या है ?

2. ऐडसेंस की कंपनी का नाम क्या है?

3. अगर आप गूगल ऐडसेंस अकाउंट बनाना चाहते हैं तो आपको किन किन चीजों की जरूरत है?

4.गूगल ऐडसेंस पर आपका अकाउंट कैसे बनाया जा सकता है

5. गूगल ऐडसेंस की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया क्या है और इसे अप्रूवल कैसे मिलेगा?

6. गूगल ऐडसेंस में पेमेंट प्रोसेस कैसे होता है?

Contents

 1. गूगल ऐडसेंस क्या है ?

हम सभी इंटरनेट से परिचित हैं। यहां बहुत सारे एडवरटाइजिंग प्लेटफॉर्म मौजूद है जिनका उपयोग करके अच्छी खासी अर्निंग की जा सकती है।

लेकिन जिस प्लेटफार्म का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है, वह गूगल ऐडसेंस ही है। Google Adsense के ज्यादा प्रयोग के पीछे कई सारे कारण हैं।

 गूगल ऐडसेंस के ज्यादा इस्तेमाल के पीछे नीचे दिए गए कुछ कारण हैं :-

  1. गूगल ऐडसेंस गूगल का खुद का एक प्लेटफार्म है । वैसे भी गूगल अपने आप में एक ब्रांड है, इसलिए ज्यादातर लोग इसी ऐडसेंस का प्रयोग करते हैं।
  2. जो भी पब्लिशर्स है, वे गूगल ऐडसेंस को बिल्कुल फ्री में यूज कर सकते हैं बिना किसी पेमेंट के।
  3. यह एक बहुत ही सुरक्षित प्लेटफार्म है जहां एडवरटाइजिंग करने वालों और पब्लिशिंग करने वालों को ट्रांसपेरेंट सिस्टम की सुविधा मिलती है।
  4. इस ऐडसेंस को प्रयोग करने वालों को टैक्स, वीडियोस के सभी फॉर्मैट्स में अलग-अलग साइज के विज्ञापन भी मिलते हैं।
  5. गूगल कहता है कि इसके ऐडसेंस को 2 मिलियन से भी ज्यादा लोग यूज कर रहे हैं यह मार्केट में एक भरोसेमंद प्लेटफार्म के रूप में मौजूद है।

2. ऐडसेंस की कंपनी का नाम क्या है?

ऐडसेंस की कंपनी का नाम गूगल है जो कि ब्रांडेड नाम है। पब्लिशर्स और एडवरटाइजर्स गूगल एडसेंस पर काफी भरोसा करते हैं। इसके उपयोगकर्ताओं की संख्या 2 मिलियन से भी ज्यादा हो चुकी है।

3. अगर आप गूगल ऐडसेंस अकाउंट बनाना चाहते हैं तो आपको किन किन चीजों की जरूरत है? | How get Google AdSense Approval

 आप गूगल ऐडसेंस में अकाउंट बनाने का विचार कर  रहे है तो आपके पास निम्न चीजें होनी चाहिए-:

  • इसके अलावा आपके पास एक वेबसाइट या ब्लॉग भी रहनी चाहिए।यह तो रही जरूरी चीजें जिनके बिना आप गूगल ऐडसेंस में अकाउंट नहीं बना सकते।
  • इसके अलावा भी हम आपको कुछ टिप्स देना चाहेंगे जो ब्लॉग या वेबसाइट के लिए ऐडसेंस बनाते समय आपको काम आएंगी।
  • आपका कंटेंट हमेशा बेस्ट क्वालिटी का होना चाहिए गूगल हमेशा Best Quality Content ही प्रिफर करता है।
  • ब्लॉग की शुरुआत के साथ ही आप कम से कम 20 से 25 आर्टिकल लिख कर रखें ब्लॉग में पर्याप्त रूप से कंटेंट मौजूद होने चाहिए।
  • आपके ब्लॉग में किसी भी तरह की गैर कानूनी बातें नहीं होनी चाहिए। ऐसा कोई कंटेंट नहीं लिखना चाहिए जो कानून का उल्लंघन करता है।
  • कही से कॉपी पेस्ट कंटेंट तो बिल्कुल भी ना लिखें कंटेंट को ओरिजिनल और यूनिक रखें।
  • कंटेंट लिखने से पहले एक बार गूगल  की पब्लिशर्स पॉलिसी को अच्छे से पढ़ ले, और उसी के अनुसार लिखें।

4. गूगल ऐडसेंस पर आपका अकाउंट कैसे बनाया जा सकता है

Step 1: सबसे पहले आपको गूगल ऐडसेंस की वेबसाइट ओपन करनी है।

Step 2: जैसा कि पहले ही बताया गया है कि गूगल ऐडसेंस में अकाउंट बनाने के लिए जीमेल अकाउंट का होना जरूरी है।

इसलिए वेबसाइट ओपन करने के बाद साइन इन पर क्लिक करने और लॉग इन करते हुए आगे बढ़े।

लेकिन अगर आपका जीमेल अकाउंट नहीं है तब आपको sign up now पर क्लिक करके आगे बढ़े।

Step 3: इसके बाद अगले प्रोसेस में आपके पास जो वेबसाइट है उसका URL और अपनी मेल आईडी वहां enter कर दें

 Step 4: इसके बाद आपको Get helpful AdSense info at that email address का option मिलेगा।

वहां दो विकल्प होंगे yes और no आपको yes और no दोनो में से किसी एक को चुनना होगा।

Step 5: yes और no वैसे एक विकल्प चुनने के बाद आपके सामने save and continue का ऑप्शन आएगा  आप उस पर क्लिक करें।

Step 6: क्लिक करने के बाद आपके सामने टर्म्स एंड कंडीशन का एक पूरा पेज खुल जाएगा उसे ध्यान से पढ़ें उसके बाद एक्सेप्ट वाले बटन पर क्लिक करें।

Step 7: एक्सेप्ट वाला बटन क्लिक करने के बाद Continue to Adsense का ऑप्शन आएगा उस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपका ऐडसेंस अकाउंट तैयार है।

अकाउंट तैयार होने के बाद पेमेंट एड्रेस के साथ कुछ और जानकारियां भी भरनी पड़ती है सारी जानकारियां भरकर उसे सबमिट कर दे।

यह सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको गूगल द्वारा एक ई-मेल मिलेगा इसमें आपको जानकारी मिलेगी की आपका अकाउंट approve हुआ है या reject

अगर आपका अकाउंट approve हो गया है तो उसके बाद भी आपको कुछ और काम निपटाने पड़ेंगे आपकी साइट पर जहां आपको विज्ञापन दिखाना है वहां आप ad codes को जोड़ेंगे।

आपकी वेबसाइट पर किस प्रकार का ad लोगों को दिखेगा यह आप स्वयं चुन सकते हैं। अगर आप स्वयं नहीं सुनना चाहते हैं तो auto ads का उपयोग करे।

इसके अलावा एक और कंडीशन है कि अगर आपका ऐडसेंस रिजेक्ट हो गया है तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।

उस ईमेल में आपको ऐडसेंस रिजेक्ट होने के कारण भी बताए जाएंगे कारण जानकर आप अपनी वेबसाइट में सुधार करके फिर से अप्लाई कर पाएंगे।

How to Create Google Adsense Account in Hindi | Google Adsense Account Kaise Banaye 2022

5. गूगल ऐडसेंस की एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया क्या है और इसे अप्रूवल कैसे मिलेगा?

गूगल ऐडसेंस का एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया यह है कि आपका कंटेंट अच्छा होना चाहिए उस पर views आने चाहिए।

आजकल हर छोटे-मोटे प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी एडवर्टाइजमेंट पर काफी पैसा खर्चा करती है तो इसमें गूगल ऐडसेंस का इतना रोल होता है कि वह इन कंपनियों से विज्ञापन लेकर आपके ऐडसेंस अकाउंट से जुड़े हुए ब्लाग क्या वेबसाइट में उसे दिखाएगी।

अप्रूवल पाने के लिए सारे प्रोसेस और विधिया इसी लेख में दी गई हैं।

6. गूगल ऐडसेंस में पेमेंट प्रोसेस कैसे होता है?

गूगल ऐडसेंस ने पेमेंट रिलीज करने के लिए हर महीने की 21 तारीख को चुना है, लेकिन उसके लिए कुछ शर्ते है जैसे आपके पास जो  ऐडसेंस अकाउंट है उसमे कम से कम 100$  तक का मिनिमम बैलेंस होना चाहिए।

Wire transfer के माध्यम से आपका पैसा सीधे आपके अकाउंट में भेजा जाता है, लेकिन पैसे भेजने के बाद आपके अकाउंट में पैसे जमा होने के लिए  10 से 15 दिन का समय लगता है ।

अगर मान लीजिए 10 से 15 दिन में पैसे आपके खाते में नहीं आए हैं तो आप गूगल की सपोर्ट टीम को एक फॉर्म भर कर उस के माध्यम से बता सकते हैं और मदद ले सकते हैं।

गूगल की सपोर्ट टीम आपके पेमेंट को ट्रैक कर सकती है और सपोर्ट टीम की मदद से आप अपना पैसा पा सकते हैं।

गूगल ऐडसेंस के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न | Frequently Asked Questions (FAQs.) About Google AdSense

हिन्दी शायरी वेबसाइट पर एडसेंस से कितने पैसे मिलते है?

यहां मैं आपको इस बात की जानकारी दे दू कि किसी भी तरह की मनोरंजन संबंधी शायरी या जोक्स से संबंधित वेबसाइट पर लगभग हर तरह की niches में टोटल 1000 व्यूज हो जाने पर 1 से 1.5 डॉलर तक ऐडसेंस की अर्निंग की जा सकती है।

लेकिन कौन से देश  से वेबसाइट पर ट्रैफिक आ रही है यह भी अर्निंग को प्रभावित करता है। लेकिन अभी ऊपर मैंने जो अमाउंट बताया है आप उससे अनुमान के तौर पर लेकर चले।

एक डोमेन पर कितने सबडोमेन बना सकते है?

डोमेन पर सब्डोमेन बनाने की कोई लिमिट नहीं है। अगर आप होस्टिंग कंपनी का प्लान चेक करते हैं तो वह भी आपको अनलिमिटेड सब लोग ही प्रोवाइड कराएगी।

हालांकि एक डोमेन से 500 सब्डोमेन को जोड़ना ठीक होता है इससे ज्यादा करने पर दिक्कतें आ सकती हैं।

ब्लॉग पर एडसेंस का कोड कॉपी करके पेस्ट कहाँ और कैसे करें?

1. जब कभी आप गूगल ऐडसेंस न्यू अकाउंट बनाते हैं तो वहीं से वेरिफिकेशन कोड को कॉपी किया जा सकता है

2. कॉपी करने के बाद आपको गूगल ब्लॉगर ब्लॉग में लॉग इन करना है।

3. लॉग इन के बाद देखेंगे की राइट साइड में थीम लिखा हुआ है आपको उसे थीम पर क्लिक करना है।

4. थीम पर क्लिक करने के बाद आप edit HTML पर जाएं।

5. इसके बाद <Head> के ठीक नीचे Google Adsense Code को Paste कर दे।

6.अब आपको सेव सेटिंग पर जाना है वहा पर क्लिक करके कॉपी किया हुआ वेरीफिकेशन कोड पेस्ट करने के बाद save करना जरूरी है।

ब्लॉग एडसेंस में कंटेंट पॉलिसी अंतर्गत इमेज के लिए क्या शर्त है?

1. आप जो भी कंटेंट डाल रहे हैं उसकी Quality अच्छी होनी चाहिए। कहीं से भी कॉपी पेस्ट किया हुआ कंटेंट ना डालें।

कंटेंट इतना आकर्षक होना चाहिए कि पढ़ने वाले का ध्यान अपने आप ही इसकी ओर चला जाए।

2. सबसे आवश्यक बात आप जिस साइट को ऐडसेंस के लिए चुन रहे हैं आपके पास उसका एचटीएमएल सोर्स कोड का एक्सेस होना अनिवार्य है।

ऐडसेंस में पार्टिसिपेट करने के लिए आपने जिस साइट को यूज किया है आपको उसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए।

3. आपका जो भी कंटेंट है वह ऐडसेंस के रूल और रेगुलेशन के अंतर्गत होना चाहिए। ऐडसेंस में साइन अप करने से पहले ही आप या सुनिश्चित करें कि आप सभी नीतियों का अच्छे से पालन कर रहे हैं।

4. आपको हमेशा यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि अगर कभी गूगल ऐडसेंस अपने नियमों में बदलाव करता है तो आपको उन बदलाव को स्वीकार कर उसी हिसाब से चलना होगा। यह आपकी जिम्मेदारी है।

5. गूगल ऐडसेंस कि अभी शर्त रखता है कि यहां सिर्फ 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। इसमें 18 साल से कम उम्र के लोग भाग नहीं ले सकते।

6. 18 साल से कम उम्र के लोग माता-पिता या अभिभावक की देखरेख में अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ऐडसेंस पूरी पेमेंट वयस्क व्यक्ति को ही देगा वयस्क व्यक्ति उस साइड के लिए हर तरह से जिम्मेदार होगा।

क्या एक से अधिक एडसेंस अकाउंट चला सकते हैं?

नही! गूगल ऐडसेंस की यह एक महत्वपूर्ण पॉलिसी है जिसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति एक से ज्यादा ऐडसेंस अकाउंट तैयार नहीं कर सकता यह गूगल पॉलिसी के नियमों के विरुद्ध है।

अगर कोई व्यक्ति अपना नाम बदलकर या दूसरी मेल आईडी से गूगल ऐडसेंस में अकाउंट बनाने की कोशिश भी करें तो वह तुरंत पकड़ में आ जाता है और गूगल उसे रिजेक्ट कर देता है।

कैसे पता करे हमारे नाम से कितने एडसेंस अकाउंट बने हुए है?

अगर आपको मालूम नहीं है की आपके नाम पर कितने ऐडसेंस अकाउंट बनाए गए हैं तो यह जानना बहुत ही इजी है। आपको सबसे पहले यह चेक करना होगा कि आपने कितने जीमेल अकाउंट्स तैयार किए हैं।

अगर आप किसी नए मेल से ऐडसेंस अकाउंट में अप्लाई करेंगे तो गूगल की सपोर्ट टीम को यह तुरंत पता चल जाएगा कि आपके नाम पर पहले से अकाउंट है। उस अकाउंट में मेल आईडी के कुछ वर्ड्स जुड़े हुए रहते हैं।

वहीं दूसरी स्थिति में अगर कोई और आपके नाम पर अकाउंट बनाकर चला रहा है तो उसको वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ेगी।

वहां आपको अपना एड्रेस और आईडी प्रूफ सेंड करना होगा। यही नहीं आपको अपना बैंक का अकाउंट भी वेरिफिकेशन के लिए डालना होगा तभी जाकर वह अकाउंट शुरू हो पाएगा

यूट्यूब ने एडसेंस के वर्तमान महीने में कितना पैसा ट्रांसफर किया है यह कैसे चेक करते हैं?

यूट्यूब ऐडसेंस से आपको कितने पैसे मिले हैं यह जानने के लिए आप अपने अकाउंट में लॉगिन करें उस पेज की बाई साइड में आपको रिपोर्ट्स वाला ऑप्शन मिल जाएगा।

रिपोर्ट पर क्लिक करने के बाद आपको कौन से महीने में कितने पैसे मिले हैं इसकी पूरी जानकारी डिटेल में वहां मिल जाएगी।

गूगल एडसेंस अकाउंट कैसे पता करें भूल गए हैं तो?

अगर आप अपना गूगल ऐडसेंस का अकाउंट याद नहीं कर पा रहे हैं भूल गए हैं तो ऐसे में आपको सबसे पहले यह चेक करना होगा कि आपने कितनी मेल आईडी बना रखी है।

जिस मेल आईडी से आपने ऐडसेंस अकाउंट बनाया है पर डालने पर आपको ऑप्शन मिलेगा मेल पर ऐडसेंस का आधार लिंक सपोर्ट टीम भेज देती है।

आपकी सुविधानुसार आप अपना पासवर्ड बदल सकते हैं वहीं से आप यह जान पाएंगे कि आपके नाम पर ऐडसेंस अप्रूवल हुआ भी है कि नहीं।

गूगल एडसेंस में ट्रैफिक कैसे लाएं?

गूगल ऐडसेंस में हमें डायरेक्ट ट्रैफिक लाने की जरूरत नहीं होती है। आपको ट्रैफिक लाना होता है अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर या अपने यूट्यूब चैनल के ऊपर।

अगर आप चाहते हैं कि आपके ब्लॉग पर ज्यादा ट्रैफिक बढ़े तो आपको पहले अपनी ब्लॉग वेबसाइट की जरुरत को पूरा करना होगा।

उसे सही तरीके से डिजाइन करे उसका सेट अप अच्छा होगा तो ट्रैफिक अपने आप बढ़ जाएगा। आपकी वेबसाइट में क्वालिटी कंटेंट होना चाहिए तभी आप ट्रैफिक बढ़ा सकते हैं।

फ्री में गूगल एडसेंस कैसे लगाएं अपनी वेबसाइट पर?

अगर आप चाहते हैं कि आपके ब्लॉग को जल्दी से जल्दी ऐडसेंस अकाउंट का अप्रूवल मिल जाए, तो ऐसे में आपको गूगल ऐडसेंस के सभी नियम और शर्तों को फॉलो करना होगा। नियम और शर्तें आपको इसी लेख में मिल जाएंगे।

क्या गूगल एडसेंस के लिए लैपटॉप पीसी कंप्यूटर ही जरूरी होता है एंड्रॉयड डिवाइस से काम नहीं चल सकता?

गूगल ऐडसेंस के लिए लैपटॉप और पीसी कंप्यूटर की बहुत जरूरत होती है । गूगल ऐडसेंस का अप्रूवल वेबसाइट या ब्लॉग के कंटेंट की क्वालिटी पर निर्भर करता है।

अगर आपने कोई ब्लॉग या वेबसाइट बनाई है तो आपको इसे लगातार अपडेट मोड में रखना होगा लगातार ब्लॉग लिखते रहना और डेट अपलोडिंग मोबाइल से संभव नहीं है।

इसलिए ब्लॉग या वेबसाइट की शुरुआत से पहले आपके पास अपना लैपटॉप या कंप्यूटर होना चाहिए


निष्कर्ष | Conclusion

हम आशा करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई “Google AdSense के बारे में पूरी जानकारी” पसंद आयी होगी। 

इस जानकारी को आप अपने friends के साथ व अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जरूर से शेयर करें। आप इस आर्टिकल से संबंधित कोई भी सवाल, सलाह या सुझाव हमें Comment Box में भी दे सकते हैं।

Leave a Reply