You are currently viewing Noise Cancellation On करते ही Headphones की आवाज कटने लगती है? ऐसे करें ठीक…
Headphone Noise Cancellation Problem Solution in Hindi

Noise Cancellation On करते ही Headphones की आवाज कटने लगती है? ऐसे करें ठीक…

  • Post author:
  • Post category:Tech / Headphone
  • Post last modified:July 25, 2026
  • Reading time:7 mins read

Headphone Noise Cancellation Problem Solution : आजकल नॉइज़ कैंसिलिंग हेडफोन सिर्फ एक गैजेट नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की लाइफ का हिस्सा बन चुके हैं।

मेट्रो की भीड़ हो, ट्रैफिक का शोर हो या फिर ऑफिस का बैकग्राउंड नॉइज़, ये हेडफोन सब कुछ रिमूव करके आपको एक शांत साउंड एक्सपीरियंस देते हैं।

लेकिन कई लोग एक अजीब समस्या से परेशान रहते हैं, जैसे ही Noise Cancellation ऑन करते हैं, आवाज बीच-बीच में कटने लगती है।

या sound/Voice टूटने लगती है या फिर अजीब सा साउंड ड्रॉप महसूस होता है।

कभी-कभी लगता है कि हेडफ़ोन ख़राब हो गया है, तो कभी फोन के ख़राब होने का डर लगता है।

असल में ये समस्या हमेशा हार्डवेयर की नहीं होती, बल्कि इसके पीछे कई छिपे हुए कारण होते हैं।

जैसे सेटिंग्स की दिक्कत, ब्लूटूथ कनेक्शन की गड़बड़ी, बैटरी पर असर, या फिर ANC माइक्रोफोन का सही तरीके से काम न करना।

इसके बावजूद अच्छी बात ये है कि ज्यादातर मामलों में इसे घर पर ही ठीक किया जा सकता है।

बस सही वजह समझने की जरूरत होती है! यहाँ आगे आप वजह और समाधान दोनों पढ़ सकते हैं।

पहले पता करें, कहीं दिक्कत फोन या सेटिंग में तो नहीं है?

Noise Cancellation हेडफोन में आवाज कटने की समस्या आते ही लोग अक्सर सीधा हेडफोन को ही दोष दे देते हैं।

लेकिन असली गड़बड़ी कई बार फोन की सेटिंग या ब्लूटूथ सिस्टम में छिपी होती है।

आजकल फोन में इतने तरह के साउंड फीचर और ऑटो सेटिंग्स आ गए हैं कि हेडफोन का Noise Cancellation सिस्टम उनके साथ ठीक से तालमेल नहीं बैठा पाता।

इसी वजह से आवाज बीच-बीच में टूटने लगती है या हल्की-भारी हो जाती है, जबकि हेडफोन बिल्कुल सही होता है।

अगर दिक्कत सिर्फ कॉल करते समय आ रही है, तो समझो मामला नॉइज़ कैंसलिंग से ज्यादा कॉल वाले मोड का है।

फोन कॉल के समय आवाज को अलग तरीके से संभालता है और माइक्रोफ़ोन का काम भी बदल जाता है।

ऐसे में आवाज कटने या रुक-रुक कर आने जैसा लग सकता है, जबकि असली समस्या कॉल की सेटिंग में होती है।

एक और आम वजह होती है जब हेडफोन एक साथ दो जगहों से जुड़ा रहता है, जैसे फोन और लैपटॉप।

ऐसे में आवाज बार-बार इधर-उधर बदलती रहती है और यूजर को लगता है कि साउंड कट रहा है।

ऐसे में समाधान का सबसे आसान तरीका यही है कि उसी हेडफोन को किसी दूसरे फोन में लगाकर देखो।

अगर वहां सब ठीक चल रहा है तो समझ लो कि हेडफोन ठीक है और दिक्कत फोन या उसकी सेटिंग में है।

अगर Noise Cancellation बंद करने पर आवाज सही हो जाती है, तो स्पष्ट है कि समस्या मोड या सेटिंग लेवल पर है, हेडफोन के अंदर नहीं।

हेडफोन सही होते हुए भी आवाज क्यों टूटने लगती है ऐसे में ज्यादातर होने वाले संभावित कारण

कई बार हेडफोन बिल्कुल ठीक होता है, लेकिन फिर भी आवाज टूटने लगती है। ऐसे में लोग समझ ही नहीं पाते कि गलती आखिर कहाँ है।

असल में Noise Cancellation वाला सिस्टम बहुत सेंसिटिव होता है और छोटी सी गड़बड़ी भी पूरे साउंड को हिला देती है।

बिना रिपेयर ऐसे सब ठीक हो सकता है

कई बार नॉइज़ कैंसिलिंग हेडफोन में जो आवाज कटने या टूटने की दिक्कत आती है, वो किसी बड़ी खराबी की वजह से नहीं होती।

बल्कि छोटी-छोटी सेटिंग और कनेक्शन की गड़बड़ी से होती है।

ऐसे में बिना सर्विस सेंटर जाए भी काफी बार समस्या अपने आप ठीक हो जाती है, बस सही तरीके से एक-एक चीज चेक करनी होती है।

कब हमें समझ लेना चाहिए कि डिवाइस में हार्डवेयर दिक्कत है

कई बार हेडफोन की दिक्कत सेटिंग या कनेक्शन से नहीं, बल्कि अंदर की असली खराबी से जुड़ी होती है।

लेकिन हम उसे लंबे समय तक समझ नहीं पाते और बार-बार ठीक करने की कोशिश करते रहते हैं।

अगर Noise Cancellation चालू करते ही लगातार आवाज टूटती रहे, क्रैकल या फटने जैसी आवाज आती रहे और किसी भी तरह से ठीक न हो, तो यह क्लियर संकेत है कि अंदर का सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर रहा।

इसी तरह अगर एक ही साइड की आवाज कभी कम और कभी ज्यादा हो, तो यह अंदर के ड्राइवर या सर्किट में असंतुलन की तरफ इशारा करता है।

अगर यह समस्या पानी लगने, गिरने या ज्यादा पसीने के बाद शुरू हुई है, तो अंदरूनी पार्ट्स डैमेज होने की संभावना और बढ़ जाती है।

रीसेट करने और अपडेट करने के बाद भी अगर कोई फर्क नहीं पड़ता, तो समझ लेना चाहिए कि अब दिक्कत सॉफ्टवेयर नहीं बल्कि हार्डवेयर लेवल पर पहुंच चुकी है।

और सबसे क्लियर संकेत तब मिलता है जब सिर्फ नॉइज़ कैंसिलिंग मोड में ही समस्या दिखे और बाकी सामान्य मोड में सब ठीक चले।

ऐसे में नॉइज़ कैंसिलिंग यूनिट या उसके माइक्रोफोन सिस्टम में हार्डवेयर खराबी होने की संभावना ज्यादा होती है।

निष्कर्ष

आखिर में आपको अपने डिवाइस की प्रॉब्लम समझना बेहद जरुरी है, ताकि समस्या को समझकर सामान्य दिक्कतों को खुद ही ठीक कर सके!

इससे भी बेहद जरुरी बात यह है कि इस तरह के डिवाइस को खरीदते समय उसकी पॉपुलैरिटी को भी देखें ताकि आप सही प्रोडक्ट ही खरीद सके!

Noise Cancellation FAQs

Leave a Reply