You are currently viewing Digiboxx क्या है, क्या बनेगा Google Drive Alternative | DigiBoxx Full Review in Hindi
Digiboxx क्या है, क्या बनेगा Google Drive Alternative | DigiBoxx Full Review in Hindi

Digiboxx क्या है, क्या बनेगा Google Drive Alternative | DigiBoxx Full Review in Hindi

  • Post author:
  • Post category:Tech
  • Post last modified:February 4, 2023
  • Reading time:26 mins read

आज के इस लेख में हम आपको “Digiboxx क्या है और क्या digiboxx, google drive alternative बन सकता है या नही” इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

वैसे आप सभी लोगो ने गूगल ड्राइव के बारे में सुना ही होगा और शायद आप जानते भी होंगे कि गूगल ड्राइव क्या होता है।

परंतु digiboxx का नाम बहुत ही कम लोगो ने सुना होगा और बहुत कम लोगो को पता होगा कि आखिर digiboxx क्या होता है।

जैसे कि आप सभी लोग यह बात जानते ही है कि हमारा देश डिजिटल टेक्नोलॉजी पर ज्यादा काम कर रहा है ताकि हम दूसरे देशों की तरह ही टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ सके।

इसी कारण हमारे देश के सरकार ने डिजिटल इंडिया का कैंपेन भी शुरू किया है और इसी के चलते भारत सरकार ने देश के सभी लोगो को फ्री क्लाउड सर्विस मिल सके इसीलिए digiboxx का निर्माण किया है।

तो चलिए अब हम आपको बताते है कि आखिर digiboxx क्या होता है।

Digiboxx क्या है ?

यदि आपको नही पता कि digiboxx क्या होता है तो कोई बात नही हम आपको बता देते है। Digiboxx भी गूगल ड्राइव के तरह ही एक क्लाउड सर्विस है।

Digiboxx पर आप अपना सभी जरूरी डेटा अपलोड या स्टोर करके रख सकते है और इसकी खास बात यह है कि यह बिल्कुल फ्री है। जी हां आप इस सर्विस का मुफ्त में लाभ उठा सकते हैं।

आपने कई बार ऐसा सुना होगा कि गूगल ड्राइव से आपका डेटा लीक हो रहा है इसका मतलब यह है की गूगल ड्राइव पर आपका डेटा सुरक्षित नही रहता है।

यही कारण है कि भारत के Niti Aayog ने digiboxx को लॉन्च किया है ताकि आपका जरूरी डेटा सुरक्षित रहे।

तो अब आप जान चुके है कि digiboxx क्या होता है। चलिए अब हम आपको digiboxx के सभी फीचर्स के बारे में बताते है।

digiboxx के फीचर्स क्या है? | Digiboxx Features

नीचे हम आपको digiboxx के कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स बताने जा रहे है।

  1. digiboxx यह डेस्कटॉप, आईओएस और एंड्रॉइड इन सभी यूज़र्स के लिए फायदेमंद है।
  1. Digiboxx पर आप फ़ोटो या वीडियो या डाक्यूमेंट्स को अपने डिवाइस पर डाउनलोड किए बिना ही इसे शेयर कर सकते है।
  1. digiboxx यह पूरी तरह से सुरक्षित और सिक्योर माना जाता है, तो इसी कारण आप बिना डरे इसका इस्तेमाल कर सकते है।
  1. Digiboxx की पेड सर्विस भी बहुत सस्ती है, यहां पर आप केवल 30 रुपये प्रति माह देकर 20 जीबी क्लाउड स्टोरेज और 100 जीबी स्पेस तक प्राप्त कर सकते हैं।
  1. जिन लोगो का digiboxx पर एकाउंट नही है, वह लोग भी उन फाइल्स को डाउनलोड कर सकते है, जिन फाइल्स को उनके साथ शेयर किया गया है।

यह तो थे digiboxx के कुछ बेहतरीन फीचर्स, चलिए अब हम आपको digiboxx के फायदे क्या है यह बताते है।

Digiboxx के फायदे क्या हैं?

वैसे तो digiboxx के बहुत सारे फायदे है, परंतु यहां पर हम आपको कुछ महत्वपूर्ण फायदे बताने जा रहे है, जिनके बारे में आपको पता होना आवश्यक है।

  1. Digiboxx यह पूरी तरह से सिक्योर और सुरक्षित है। digiboxx से कभी भी आपका डेटा लीक नही होगा।
  1. digiboxx पर आप बढ़ी बढ़ी फाइलों को आसानी से और केवल कुछ मिनटों में ही डाउनलोड कर सकते है और साथ ही सेव और शेयर भी कर सकते है।
  1. digiboxx पर आप बढ़ी आसानी से अपना एकाउंट बना सकते है, एकाउंट बनाने के लिए केवल आपके पास अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।
  1. digiboxx पर आप सभी साइजेस के जैसे कि MP4s, PNGs और डाक्यूमेंट्स को पल भर में काफी तेजी से शेयर कर सकते है।
  1. digiboxx पर आप अपने व्यवसाय के लिए एक सुरक्षित डिजिटल डेटा फ़ोल्डर बनाकर उसमें PDF, फ़ोटो, PPT, वीडियो और म्यूजिक को एक ही जगह पर स्टोर करके रख सकते है।
  1. digiboxx को किसी भी डिवाइस से आसानी से access किया जा सकता है।
  1. digiboxx में आपको इंस्टाशेयर का फीचर भी मिलता है और इंस्टाशेयर की विशेषता यह है कि यह आपको आपके ग्राहकों और टीमों के साथ महत्वपूर्ण और गोपनीय फाइलों को शेयर करने की अनुमति देती हैं।

Digiboxx कैसे इस्तेमाल करें?

बहुत से लोग ऐसा सोच रहे होंगे कि digiboxx का इस्तेमाल करना बहुत मुश्किल होगा, परंतु ऐसा नही है।

आप बड़ी आसानी से digiboxx का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह पूरी तरह से google drive के तरह ही काम करता है। 

परंतु digiboxx cloud storage इस्तेमाल करने के लिए आपको इस पर एकाउंट बनाना भी आवश्यक है।

तो चलिए नीचे हम आपको digiboxx पर एकाउंट बनाने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताते है।

  1. सबसे पहले आपको digiboxx के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। यदि आप चाहो तो  https://digiboxx.com/ इस लिंक पर क्लिक करके भी जा सकते हो।
  1. अब digiboxx पर एकाउंट बनाने के लिए आपको Sign Up पर क्लिक करना है।
  1. Sign Up पर क्लिक करने के बाद आपको अपना प्लान चुनकर फिरसे Sign Up करना है।
  1. अब आपको यहां पर अपनी पूरी जानकारी दर्ज करना है और कन्फर्म डिटेल्स पर क्लिक कर देना है। अब आपका एकाउंट बन चुका है।
  1. इसके बाद अब आपको इस पोर्टल पर जाकर लॉगिन करना है। 
  1. एक बार जब आप लॉगिन कर लेते हो तो उसके बाद आप digiboxx पर किसी भी प्रकार का डेटा अपलोड कर सकते हो और अपलोड किया हुआ डेटा कभी भी डाउनलोड कर सकते हो। 
  1. digiboxx पर आपको 20 GB तक डेटा स्टोरेज करने की फ्री में सुविधा मिलती है।

Video Tutorial: DigiBoxx पर अकाउंट कैसे बनाएं?

Create Account on DigiBoxx | DigiBoxx पर अकाउंट कैसे बनाएं | | Digiboxx कैसे use करें

Digiboxx के Plans और Pricing क्या हैं?

वैसे तो digiboxx आपको 20GB तक free cloud storage की सुविधा प्रदान करता है जहां पर आप 2 GB तक की फ़ाइल अपलोड कर सकते है।

लेकिन कई लोग ऐसे भी होते है जिनका 20 GB से काम नही चलता है। उन्हें और भी ज्यादा cloud storage की जरूरत पड़ती है।

तो यदि आप भी एक ऐसे ही व्यक्ति है जिसे 20 GB से भी ज्यादा cloud storage की जरूरत पड़ती है तो आप digiboxx की paid service का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चलिए नीचे हम आपको digiboxx के प्लान्स और digiboxx cloud storage pricing बताते है।

Digiboxx पर आपको तीन तरह की paid cloud storage plans दिए जाते है, जिसमे पहली Individuals के नाम से है, दूसरी Growing Business के नाम से है और तीसरी Enterprise के नाम से है।

30/ month

INDIVIDUALS

  • यदि हम individual प्लान की बात करे तो यह केवल 1 यूजर के लिए ही है।
  • इसमें आपको 100 GB स्टोरेज के लिए 30 रुपये प्रतिमाह शुल्क देना होता है।
  • 500 GB स्टोरेज के लिये 90 रुपये प्रतिमाह शुल्क देना होता है।
  • 1 TB स्टोरेज के लिए 120 रुपये प्रतिमाह देना होता है और 2 TB स्टोरेज के लिए 199 रुपये प्रतिमाह देना होता है।
999/ month

GROWING BUSINESS

  • यदि हम Growing Business प्लान की बात करे तो यह 50 यूज़र्स के लिए है।
  • इसमें आपको 500 GB स्टोरेज के लिए 999 रुपये प्रतिमाह शुल्क देना होता है।
  • 1TB स्टोरेज के लिये 1499 रुपये प्रतिमाह शुल्क देना होता है।
  • 2 TB स्टोरेज के लिए 2999 रुपये प्रतिमाह देना होता है और 5 TB स्टोरेज के लिए 3499 रुपये प्रतिमाह देना होता है।
Customized

ENTERPRISE

  • यदि हम Enterprise प्लान की बात करे तो यह प्लान आप अपने हिसाब से Customized कर सकते हैं।
  • इस प्लान में आपको आपके customization के हिसाब से पैसा देना होता है।

क्या digiboxx, google drive alternative बन सकता है?

बहुत से लोगो के दिमाग यह बात चलती होगी कि क्या DigiBoxx, Google Drive alternative बन सकता है?

तो इसके जवाब में हम आपको बता देते है कि जी हां digiboxx, गूगल ड्राइव अल्टरनेटिव बन सकता है।

digiboxx के सभी फीचर यह गूगल ड्राइव के फीचर्स जैसे ही है। आप गूगल ड्राइव के जगह पर digiboxx का उपयोग कर सकते है।

क्या digiboxx जिओ फाइबर के साथ एक्स्ट्रा 10 GB स्पेस देगा ?

जी हां,  जिओ फाइबर के साथ एक्स्ट्रा 10 GB स्पेस आपको digiboxx के तरफ से दिया जाता है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की digital service ने जियो प्लेटफॉर्म्स स्टोरेज सोलुशन निकालने के लिए और साथ ही अपने यूज़र्स के क्लाउड स्टोरेज को जरूरतों को पूरा करने के लिए digiboxx से पार्टनरशिप की है।

अब digiboxx में उपलब्ध 20 जीबी के स्टोरेज स्पेस के अलावा, यूज़र्स JioPhotos ऐप के माध्यम से साइन अप करके DigiBoxx पर एक्स्ट्रा 10GB स्पेस प्राप्त कर सकते हैं।

Digiboxx FAQs | अक्सर पूछे जानें वाले सवाल

निष्कर्ष | Conclusion

तो इस लेख में हमने आपको digiboxx kya hai और digiboxx के फीचर्स क्या है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

हम आशा करते है कि आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा। यदि आपको आज का यह लेख पसंद आया होगा तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और सोशल मीडिया साइट पर जरूर शेयर करे ताकि और लोगो तक यह महत्वपूर्ण जानकारी पहुंच सके।

Leave a Reply