You are currently viewing Samsung Galaxy Watch 6 Review in Hindi: जानिए Price, Specifications और बाकी Watches से कैसे है अलग?
Samsung Galaxy Watch 6 Review in Hindi

Samsung Galaxy Watch 6 Review in Hindi: जानिए Price, Specifications और बाकी Watches से कैसे है अलग?

Samsung Galaxy Watch 6 : Samsung Galaxy Watch 6 बेहतरीन फीचर्स और जबरदस्त स्टाइल के साथ लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है।

इस Samsung Smartwatch को हेल्थ से सम्बंधित सुविधाओं को ध्यान रखते हुए डिजाईन किया गया है।

इसके साथ ही सैमसंग वोलेट (Samsung Wallet) का फीचर लोगो को पेमेंट करने सुविधा प्रदान कर रहा है जिसके चलते फ़ोन से पेमेंट करने की झंझट अब ख़त्म हो चुकी है।

भारत में 11 अगस्त 2023 को लॉन्च होने के बाद से ही इस Smartwatch की बिक्री में काफी तेजी आई है।

Samsung Galaxy Watch 6 के बॉक्स के अंदर क्या मिलता है

Samsung Galaxy Watch 6 के बॉक्स की बात की जाये तो इसके अंदर कुछ चीजे देखने को मिल जाती हैं।

सबसे पहले इसके बॉक्स खोलने पर हमें कवर के अंदर Watch दिखाई देती है।

Samsung Galaxy Watch 6

इस कवर के नीचे ही एक लॉन्ग और पतला  बॉक्स रखा होता है, जिसमे Watch के लिए आर्टिफीसियल चार्जिंग Cable देखने को मिल जाती है।

इसके नीचे ही आपको छोटे साइज़ में एक मोटी सी बुक दिखाई दी जाती है, जोकि Guidance Book होती है।

अगर आप पहली बार इस घडी का उपयोग करने जा रहे हैं तब यह बुक आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित होगी।

इसके साथ ही इस बॉक्स में Warranty Card देखने को मिल जाता है जिसमे आप Warranty से सम्बंधित सभी जानकारियों को पढ़ सकते है।

Samsung Galaxy Watch 6 Feature in hindi

Galaxy Watch 6 एक स्मार्टवाच है जिसके अंदर एडवांस फीचर देखने को मिलते हैं।

इस वाच में एक ख़ास चीज है जिसकी मदद से आप खुद की पेमेंट कही से भी कर सकते हैं।

इसके चलते यह स्मार्ट वाच लोगो लोगों को काफी पसंद आ रही है और लोगों को इसके कई और फीचर भी काफी पसंद आ रहे हैं।

हम यहाँ Samsung Galaxy Watch 6 के सभी फीचर्स को आपके साथ शेयर करने वाले हैं, जिनको पढ़कर आपको भी यह स्मार्टवाच काफी पसंद आएगी।

चलिए फिर देर न करते हुए, इस Smartwatch के सभी फीचर्स को जल्दी से जान लेते हैं।

Tap and Payment Feature :

यह फीचर सभी फीचर में से सबसे जबरदस्त है, इस Smartwatch में मौजूद NFC फीचर की मदद से आपको अपना एटीएम कार्ड Samsung Wallet से जोड़ना होता है।

इसके लिए घडी में आपके पास आप्शन मौजूद होते हैं। एटीएम को जोड़ने के बाद आपका सैमसंग वॉलेट ATM से कनेक्ट हो जाता है।

अब इस वाच में Samsung Pay/Samsung Wallet App को ओपन करना पड़ता है। इसी दौरान आपको बटन प्रेस करके सेट पासवर्ड को वेरीफाई करना होता है। इसके बाद आपकी पेमेंट हो जाती है।  

samsung pay, Samsung Wallet

More Screen Thinner bezel :  

इस स्मार्टवाच में 1.6 inch की स्क्रीन दी गयी है जिसमें पतली स्क्रीन लगी है जोकि घड़ी की Visulal Quality को बहुत जादा इम्प्रूव करती है।

इस घड़ी के ग्लास एक अलग तरह के क्रिस्टल से मिलकर बने होते हैं जिसकी वजह से इसपर स्क्रेच पड़ने की सम्भावना कम रहती है।

More screen Thinner bezel

Comfortable Handband:

इस Galaxy Watch में हैण्डबैंड को सरल और सहज के साथ आकर्षक भी बनाया गया है जोकि पहनने में काफी आरामदायक लगता है।

इसके हैण्डबैंड की एक खासियत यह है कि इसमें लगे हैण्डबैंड बटन को दबा के आसानी से स्ट्रैप को निकला या लगाया जा सकता है।

Comfortable Handband

Waterproof Watch :

यह एक तरह की Waterproof Watch है जिसके कारण पानी में भीगने पर भी इसको कोई खास फर्क नहीं पड़ता है।

इसलिए बारिश के मौसम में आप बेफिक्र होकर इसे पहन सकते हैं और अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं।

Better Days Begin With Better Nights :

इस Smartwatch में रात में स्लीप एनालिसिस का पूरा रिकॉर्ड डेटा आपको मिल जाता है।

मतलब की आपकी बॉडी से जुड़ी हर एक्टिविटी को इस वाच में देखा जा सकता है जिससे आप अपने नाईट रूटीन में बेहतर बदलाव कर पाते हैं। 

Know health inside and out with BIA :

इस घडी के अंदर Bioelectrical Impedance Analysis (BIA) सेंसर लगा होता है जिसकी मदद से यह बॉडी की हर एक्टिविटी पर नजर रखता है।

जैसे आपके Body Fat, Muscle को आपकी घड़ी की स्क्रीन पर देखा जा सकता है।

Self Safety Feature :

इस घड़ी में आपको इमरजेंसी सर्विस देखने को मिल जाती है। अगर आप किसी आपातकालीन स्थिति में है।

या फिर आपका कहीं एक्सीडेंट हो जाता है तब इस घड़ी द्वारा आटोमेटिक पता लगने पर आपसे इमरजेंसी कॉल या अन्य प्रकार की सेवाओं के बारे में पूछा जाता है।

आप अपने अनुसार कमांड दे सकते हैं। इसके अलवा इसकी स्क्रीन पर 5 बार टैप करके भी आप इमरजेंसी सेवा के लिए इन्फॉर्म कर सकते है।

Self Safety feature

Monitor your fitness journey:

इस घडी में आपकी outside activity को भी रिकॉर्ड किया जा सकता है। अगर आप कहीं बाहर है तो आप अपने कमांड के अनुसार अपनी एक्टिविटी को रिकॉर्ड कर सकते हैं।

अगर आप रिकॉर्ड कमांड भूल जाते हैं तब यह घड़ी आपकी Walking, Running, Cycling जैसी एक्टिविटी को आटोमेटिक रिकॉर्ड कर सकती है।    

Checking Heart Health  :

इस वाच में आप अपने हार्टबीट के लिए आप्शन सेट करके इसकी एक्टिविटी का पता लगा सकते हैं।

Walk, Running या एक्सरसाइज़ करते समय आप ह्रदय गति की दर (Heartbeat Count) को रिकॉर्ड कर सकते हैं।

Snap remote Galaxy Z Flip5 photos And Videos :

इस वाच को आप Galaxy Z Flip5 से कनेक्ट करके आप आपनी हेल्थ सम्बंधित जानकारियों को और ज्यादा बारीकियों से जान सकते हैं।

आपकी वाच Flip5 से कनेक्ट करने के बाद आप फोटो या विडियो भी आसानी से रिकॉर्ड कर पाते हैं।

Call, Text and Music Streaming Feature :

इस घडी में आप कॉल अटेंड करने के साथ और भी कई आप्शन का इस्तेमाल कर सकते है, जैसा कि आप किसी को भी टेक्स्ट मेसेज कर सकते है।

अगर आप म्यूजिक सुनना चाहते हैं तब आप इस वाच में मौजूद म्यूजिक प्लेयर द्वारा म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि इस वॉच में 16 GB स्टोरेज मौजूद है जोकि म्यूजिक फाइल स्टोर करने के लिए काफी है।

International Roaming keeps connect :

इस घडी की मदद से आप कही International Place पर रहकर भी अपनों के साथ कनेक्ट रह सकते है।

अगर विदेश में रहकर आपको किसी तरह की मदद की आवश्यकता है। तब आप रोमिंग में रहते हुए भी कॉल या मेसेज की जरिये मदद ले सकते हैं।          

Customize your Wallpaper, Colors, Designs and Materials :

इस स्मार्टवाच में आपके लिए अनेकों Wallpaper, Designs और अनेको तस्वीरों को स्क्रीन पर लगाकर अपने घड़ी का लुक बेहतरीन बना सकते हैं।

यहाँ आप अपने अनुसार स्क्रीन के लिए वॉलपेपर चुन सकते हैं और अपनी इच्छानुसार इसको कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

Secure and Safe Transfer Data :

इस घड़ी में आप अपने स्टोरेज डाटा को सिक्योर कर पाते हो और स्विच बटन के जरिये आसानी से अन्य जगहों पर डाटा ट्रान्सफर किया जा सकता है।

Samsung Galaxy Watch 6 Vs Samsung Galaxy Watch 6 Classic दोनों के बीच तुलनात्मक तथ्य

Samsung Galaxy Watch 6 के साथ ही इसका Classic Version भी है। इस आर्टिकल में हमने Samsung Galaxy Watch 6 के बारे में बताया गया है।

लेकिन हम इसके Classic वर्जन के बारे में भी थोड़ी सी जानकारी दे रहे हैं ताकि आपको इन दोनों के बीच फर्क मालूम पड़ सके।

यहाँ नीचे टेबल में आप इन दोनों के बीच की तुलना (Comparison) को पढ़ सकते हैं-

SpecificationsSamsung Galaxy Watch 6Samsung Galaxy Watch 6 Classic
Screen size40mm/44mm43mm/47mm
Ram And Storage2Gb/16 Gb2Gb/16 Gb
Color VarietyGraphite, Gold & SilverBlack& Silver
Battery40mm: 300mAh 44mm:425mAh43mm: 300mAh 47mm:425mAh  
ProcessorExynos W930 (5NM) 1.4 GHZExynos
DisplayArmor Aluminum case with Sport BandStainless Steel case with Hybrid Eco-Leather Band
Weight Qty33.3Gram / 28.7 Gram52 Gram / 59 Gram
PriceStarting Approx ₹22000Starting Approx ₹32,000

Samsung Galaxy Watch 6 की कीमत

भारत में इसके ब्लूटूथ वर्ज़न Samsung Galaxy Watch 6 Bluetooth 40 MM की कीमत तक़रीबन 22,000 रूपए है।

वहीं इसके LTE वर्जन की बात की जाए तो, Samsung Galaxy Watch 6 LTE 44 MM की कीमत लगभग 25,000 रूपए है।

नोट: जानकारी के लिए बताना चाहेंगे इसकी कीमतों में उतार-चढाव देखा जा सकता है। इसलिए इसकी कीमत की सही जानकारी के लिए आप इसकी Official Website/E-Commerce Website पर जाकर देख सकते हैं।

निष्कर्ष 

इस आर्टिकल में आपने Samsung Galaxy Watch 6 के सभी Specifications के बारे में जाना।

अगर आप इस smartwatch में इंटरेस्ट रखते हैं तो आप इसे खरीद कर इसके सभी फीचर्स का आनंद उठा सकते हैं।

अगर आपके मन में Samsung Galaxy Watch 6 से जुड़े अन्य सवाल या जवाब हो तब आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।  

Samsung Galaxy Watch 6 FAQs

Leave a Reply