Smart Tv Apps Crash problem Solution : क्या आपको भी अपने Smart TV पर Netflix, YouTube या Amazon Prime जैसे Apps बार-बार क्रैश होने की समस्या का सामना करना पड़ा है ?
आप वीडियो देखने में मज़ा लेना चाहते हैं, लेकिन अचानक ऐप बंद हो जाता है और फिर आपका सारा मजा ख़राब हो जाता है।
यह सिर्फ आपका टीवी नहीं, बल्कि बहुत सारे Smart TV users की सामान्य प्रॉब्लम है।
कई लोग सोचते हैं कि शायद उनका टीवी की टेक्निकल प्रॉब्लम हो गया या पुराना हो गया है, लेकिन कई बार यह नार्मल सेटिंग या कैशे की वजह से भी होता है।
ज़रा सोचिए, आप अपने फेवेरेट सीरियल के सबसे रोमांचक हिस्से को देख रहे हैं और अचानक स्क्रीन ब्लैक हो जाती है, या app loading screen पर ही रुक जाती है।
ऐसे में गुस्सा आना स्वाभाविक है। लेकिन इस आर्टिकल पर आने के बाद आपके लिए चिंता करने की कोई भी ज़रूरत नहीं है।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि क्यों Smart TV apps बार-बार crash होते हैं, किन कारणों से यह प्रॉब्लम होती है और सबसे जरुरी बात इसे कैसे फिक्स किया जा सकता है। तो चलिए आगे जानते हैं।
Contents
Smart TV Apps बार-बार Crash क्यों होते हैं?
Smart TV Apps बार-बार बंद होने की समस्या कई कारणों से होती है।
सबसे पहला कारण कमजोर इंटरनेट कनेक्शन होना है। जब वाई-फाई या ब्रॉडबैंड की गति धीमी होती है, तो एप्स सही तरीके से लोड नहीं होती और अचानक बंद हो जाती हैं।
दूसरा कारण स्मार्ट टीवी में स्टोरेज का फुल होना है। जब आपके टीवी में बहुत सारी एप्स, डाउनलोड की गई फिल्में या अस्थायी फाइलें जमा हो जाती हैं, तो एप्स अच्छी तरह से नहीं चल पातीं।
तीसरा कारण जमा हुआ अस्थायी डेटा या कैश है। हर एप अपना अस्थायी डाटा स्टोर करती है और यदि इसे समय-समय पर क्लियर न किया जाए तो एप्स धीमी और अस्थिर हो जाती हैं।
चौथा कारण टीवी का सॉफ़्टवेयर अपडेट न होना है। पुराने सॉफ़्टवेयर और एप्स में अक्सर ओल्ड वर्शन की समस्याएं होती हैं, जिससे एप्स बार-बार बंद हो सकती हैं।
आखिर में अंतिम महत्वपूर्ण कारण टीवी का अधिक गर्म होना है। जैसे लंबे समय तक लगातार उपयोग या वेंटिलेशन की कमी से टीवी गर्म हो जाता है, जिससे एप्स अचानक बंद हो जाती हैं और टीवी का प्रदर्शन धीमा हो जाता है।
इन सभी कारणों को समझना और समय पर सुधार करना आवश्यक है ताकि आपका स्मार्ट टीवी बिना किसी परेशानी के अछे से चलता रहे।
Smart TV में App खुलते ही बंद क्यों हो जाता है?
कई बार ऐसा होता है कि स्मार्ट टीवी में कोई एप खोलते ही वह तुरंत बंद हो जाता है या फिर अपने-आप वापस होम स्क्रीन पर आ जाता है।
यह समस्या अक्सर यूज़र्स को तब ज्यादा परेशान करती है जब वो यूट्यूब या नेटफ्लिक्स जैसी वीडियो देखने वाली एप्स चलाना चाहते हैं।
लेकिन ऐप ठीक से खुल ही नहीं पाती। इसके पीछे कई सामान्य कारण हो सकते हैं।
सबसे पहला कारण, टीवी की अनवांटेड फाइलें या कैश डाटा ज्यादा जमा हो जाने से एप ठीक से काम नहीं करती और खुलते ही बंद हो जाती है।
दूसरा कारण टीवी की इंटरनल स्टोरेज क्षमता का लगभग भर जाना भी हो सकता है, जिससे नई प्रक्रिया चलाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती।
इसके अलावा यदि टीवी का सॉफ़्टवेयर या संबंधित एप की नइ फाइल्स अपडेट नहीं किया गया है, तो रूकावट की समस्या पैदा हो सकती है, जिससे एप अचानक बंद हो जाती है।
कई बार इंटरनेट कनेक्शन कमजोर होने पर भी यूट्यूब या नेटफ्लिक्स जैसी एप्स लोड नहीं हो पातीं और तुरंत होम स्क्रीन पर वापस आ जाती हैं।
कुछ मामलों में टीवी का अधिक गर्म होना या बहुत अधिक ऐप्स एक साथ चलना भी इस समस्या का कारण बन सकता है।
इसलिए इस समस्या को समझना और सही कारण पहचानना जरूरी है, तभी इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है।
Smart TV Apps Crash होने की समस्या ठीक करने के आसान तरीके
स्मार्ट टीवी में एप्स बार-बार बंद होने या क्रैश होने की समस्या को कुछ आसान तरीकों से ठीक किया जा सकता है। जैसे कि अपने इंटरनेट कनेक्शन की जांच करना बहुत जरूरी है।
यदि वाई-फाई या ब्रॉडबैंड की गति धीमी है या सिग्नल कमजोर है, तो कई एप्स सही तरीके से लोड नहीं हो पातीं और अचानक बंद हो जाती हैं।
इसलिए यह सुनिश्चित करें कि आपका इंटरनेट कनेक्शन स्थिर और फ़ास्ट हो। आवश्यकता हो तो राउटर को दोबारा चालू करके भी देखा जा सकता है।
इसके बाद स्मार्ट टीवी का कैश क्लियर करना एक महत्वपूर्ण कदम है। समय के साथ एप्स के अस्थायी डाटा जमा हो जाते हैं।
इससे ऐप्स की कार्यक्षमता प्रभावित होती है और वे ठीक से नहीं चलतीं। टीवी की सेटिंग में जाकर कैशे क्लियर करने से यह समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।
इसके अलावा टीवी का सॉफ़्टवेयर अपडेट करना भी जरूरी होता है।
यदि स्मार्ट टीवी लंबे समय से अपडेट नहीं किया गया है, तो पुराने सॉफ़्टवेयर में त्रुटिओ की समस्याएं हो सकती हैं, जिसके कारण एप्स बार-बार बंद होने लगती हैं।
इसलिए समय-समय पर उपलब्ध नए सॉफ़्टवेयर को इंस्टॉल करना चाहिए ताकि टीवी का प्रदर्शन बेहतर बना रहे। यदि इन सभी उपायों के बाद भी समस्या बनी रहती है।
तो अंतिम उपाय के रूप में फैक्टरी रीसेट किया जा सकता है। फैक्टरी रीसेट करने से टीवी की सभी सेटिंग्स और अनावश्यक डाटा हट जाते हैं और सिस्टम दोबारा नए की तरह काम करने लगता है।
हालांकि यह सभी कदम उठाने से पहले आवश्यक डाटा या एप्स की जानकारी सुरक्षित रखना जरुरी है, ताकि बाद में उन्हें फिर से आसानी से स्टोरेज में ऐड किया जा सके।
Smart TV Apps Crash Problem से बचने के Tips
स्मार्ट टीवी की एप्स को सही तरीके से चलाने और क्रैश होने की समस्या से बचने के लिए कुछ साधारण बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
सबसे पहले, अपने टीवी में मौजूद एप्स को समय-समय पर नया संस्करण उपलब्ध होने पर अपडेट करते रहना चाहिए।
यदि टीवी की मेमोरी में बहुत अधिक फाइलें या अनुपयोगी एप्स जमा हो जाती हैं, तो सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और एप्स ठीक से नहीं चल पातीं।
इसलिए समय-समय पर अनावश्यक डाटा और एप्स हटाकर जगह खाली रखना बेहतर होता है।
एक और महत्वपूर्ण टिप यह है कि टीवी को कभी-कभी पुनः चालू कर लेना चाहिए।
लगातार लंबे समय तक चलने से सिस्टम में अस्थायी प्रक्रियाएं जमा हो सकती हैं, जिन्हें दोबारा चालू करने से रिफ्रेश किया जा सकता है।
यदि नेटवर्क डिस्कनेक्ट होता है या गति बहुत कम होती है, तो एप्स ठीक से काम नहीं कर पातीं। इन सभी सरल उपायों को अपनाने से स्मार्ट टीवी देखने का अनुभव काफी बेहतर हो सकता है।
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में आपने Smart TV में होने वाली ऐप क्रैश और उसके solution के बारे में जाना।
अगर आप नए स्मार्ट टीवी यूजर है और आप भी इस तरह की प्रॉब्लम को फेस कर रहे है तो आर्टिकल में दिए गए उपाय की मदद से अपनी समस्या का निवारण कर सकते है।
इसके अलावा अगर आप स्मार्ट टीवी खरीदने से पहले ये आर्टिकल पढ़ रहे है तो आप बेस्ट फीचर वाली स्मार्ट टीवी के बारे में निचे दिए गए लिंक से चेक कर सकते है और इसे खरीद भी सकते है।
Smart Tv Apps Crash problem Solution FAQs
यह भी पढ़ें:-
Apple Watch Series 9 को इशारों से ही कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए इसके सभी फीचर्स और कीमत!
Samsung Galaxy Watch 6 Review in Hindi: जानिए Price, Specifications और बाकी Watches से कैसे है अलग?
boAt Ultima Vogue Smartwatch 7 दिन की बैटरी बैकअप के साथ इतनी सस्ती कि तुरंत करेंगे बुक!

