You are currently viewing Samsung Galaxy Z Flip 5 और Motorola Razr 40 Ultra में से कौन बेहतर है? | Samsung Galaxy Z Flip 5 Vs Motorola Razr 40 Ultra
Samsung Galaxy Z Flip 5 और Motorola Razr 40 Ultra में से कौन बेहतर है?

Samsung Galaxy Z Flip 5 और Motorola Razr 40 Ultra में से कौन बेहतर है? | Samsung Galaxy Z Flip 5 Vs Motorola Razr 40 Ultra

स्मार्टफोन कंपनियां स्मार्टफोन में नए-नए बदलाव करके बाजार में अलग अलग तरीके के स्मार्टफोन लॉन्च करते हैं, और इन सभी कंपनियों में आपस में तगड़ा कॉन्पिटिशन होता है।

एक तरफ सैमसंग ने फोल्डेबल फोन के जरिए मार्केट में अच्छा दबदबा बनाया है तो वहीं उसके कॉमपीटीटर भी कम नहीं है। Oppo, Motorola जैसी कंपनियों ने भी जबरदस्त फोल्डेबल फोन मार्केट में लॉन्च किया है।

अभी हाल ही में Motorola ने अपना अब तक का सबसे अच्छा Razr 40 Ultra लॉन्च किया है, जो Samsung के galaxy z flip 5 फोन को जबरदस्त टक्कर दे सकता है।

हालांकि Samsung Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग चल रही है और इसे 11 अगस्त के बाद से खरीदा जा सकता है जबकि मोटरोला का Razr 40 Ultra स्मार्टफोन अमेजॉन और मोटरोला की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक रहा है।

आइए, आज के इस पोस्ट में आपको samsung galaxy z flip 5 और motorola razr 40 ultra की तुलना करके बताते हैं।

हम यहां दोनों स्मार्टफोन की तुलना करने के लिए दोनों स्मार्टफोन की डिजाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी, कीमत, स्टोरेज, ऑपरेटिंग सिस्टम, प्रोसेसर, देखेंगे। चलिए शुरू करते हैं :-

Samsung Galaxy Z Flip 5 और Motorola Razr 40 Ultra में कौन बेहतर है? | Samsung Galaxy Z Flip 5 VS Motorola Razr 40 Ultra Comparison in Hindi

देखा जाए तो Samsung Galaxy Z Flip 5 और Motorola Razr 40 Ultra दोनों ही फोन में एक से बढ़कर एक फीचर्स है जो यूजर को खरीदने पर मजबूर करते है।

कुछ ऐसी बातें हैं जो दोनों स्मार्टफोन को एक दूसरे से अलग बनाती है, तो चलिए में कुछ मुद्दों के साथ दोनों स्मार्टफोन की तुलना करते हैं:-

Price

हम भारतीय सबसे पहले किसी भी प्रोडक्ट की तुलना कीमत से ही करते हैं तो आपको बता दें कि Samsung Galaxy Z Flip 5 में 8GB RAM और 256 GB स्टोरेज के साथ आपको ₹ 99,999 उपलब्ध है और वहीं 8GB रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज वाला फ़ोन 1,09,999 रुपए में उपलब्ध।

दूसरी और Motorola Razr 40 Ultra की बात करें तो यह सैमसंग के मुकाबले काफी सस्ता है Motorola Razr 40 Ultra स्मार्टफोन 8GB RAM और 256gb स्टोरेज के साथ 89,999 रुपए में उपलब्ध है।

Design

 Samsung Galaxy Z Flip 5 का डिजाइन काफी अच्छा और अट्रैक्टिव है। फोन जहां से  फोल्ड होता है वहां के गैप खत्म कर दिया गया है बाहरी डिस्प्ले का साइज 3.4 इंच है, जो सैमसंग के दूसरे स्मार्टफोन के मुकाबले थोड़ा बड़ा है।

Motorola Razr 40 Ultra स्मार्टफोन में मेटल और विगन लेदर का इस्तेमाल किया गया है और इस फोन को बंद करने पर फोन के पीछे का गैप बंद हो जाता है।

यह फोन ip22 रेटेड है जिससे यह सैमसंग के Galaxy Z Flip 5 के मुकाबले डस्ट रजिस्टेंस यानि कि धूल-मिट्टी से बचाव में अच्छा है।

लेकिन Water Resistant यानि कि पानी से बचाव के मामले में सैमसंग का फोन अच्छा है।

Display

सैमसंग के Galaxy Z Flip 5 फोन में बाहरी डिस्प्ले फुल एचडी के साथ 3.4 इंच का आता है। तो वही अंदर की डिस्प्ले 6.7 इंच की फुल एचडी और डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले है। सैमसंग के स्मार्टफोन में स्क्रीन रिफ्रेश रेट 60Hz पैनल आता है।

वहीं दूसरी तरफ मोटरोला के  Razr 40 Ultra स्मार्टफोन का आउटर डिस्प्ले 3.6 इंच का है जो सैमसंग के मुकाबले थोड़ी बड़ी है।

तो वही अंदर की डिस्प्ले का साइज 6.9 है जो फुल एचडी और हाय रिज़ॉल्यूशन का होता है। मोटोरोला के स्मार्ट फोन में स्क्रीन रिफ्रेश रेट 144Hz जो सैमसंग के मुकाबले दुगने से भी ज्यादा है।

Processor

किसी भी स्मार्टफोन का प्रोसेसर बहुत ही जरूरी होता है सैमसंग के Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन में Snapdragon 8 जनरेशन वाला 2 Processor लगाया गया है।

Razr 40 Ultra की बात करें तो आपको  Snapdragon 8+ जनरेसन वाला एक प्रोसेसर मिलता है।

Camera

कैमरे के मामले में दोनों फोन जबरदस्त है Galaxy Z Flip 5 फोन में आपको पीछे की तरफ OIS के साथ 12- 12MP का वाइल्ड कैमरा और अल्ट्रा वाइल्ड कैमरा मिलता है।

तो वहीं फ्रंट कैमरे की बात करें तो 10 MP वाला कैमरा आपको HDR और 4K 30 fps के साथ मिलता है

वहीं दूसरी तरफ Razr 40 Ultra फोन में पीछे की तरफ 12MP का वाइल्ड कैमरा और 13MP का अल्ट्रा वाइल्ड कैमरा मिलता है।

Razr 40 Ultra में फोन में फ्रंट कैमरे की बात करें तो 32 MP कैमरा HDR और 4K 60fps के साथ मिलता है।

Battery

Galaxy Z Flip 5 में आपको 3700 mAh की non-removable बैटरी मिलती है और 25 W का चार्जर के साथ आप को 15W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

 Razr 40 Ultra में 3800 mAh की non-removable बैटरी के साथ आता है और वहीं 30W चार्जिंग और 5W वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है।

Performance

परफॉर्मेंस की बात करें तो  Galaxy Z Flip 5 Razr 40 Ultra के मुकाबले अच्छा है क्योंकि इसमें Snapdragon 8 जनरेशन वाला 2 Processor लगाया गया है।

वहीं दूसरी तरफ Razr 40 Ultra में केवल Snapdragon 8+ जनरेशन  वाला 1 Processor ही आता है। इसीलिए इसमें कोई शक नहीं है कि Galaxy Z Flip 5 ज्यादा स्मूथ तरीके से चलेगा।

Operating system

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो दोनों ही स्मार्ट फोन में एंड्रॉयड 13 OS मिलता है।

Storage

galaxy z flip 5 में 8GB RAM वाले फोन में आपको 512 gb और 256 gb स्टोरेज अलग अलग कीमत पर मिलता है

Razr 40 Ultra, 8GB RAM वाले फोन में आपको 5256 gb स्टोरेज मिलता है

Samsung Galaxy Z Flip 5 and Motorola Razr 40 Ultra, Key Specifications Comparison

Key SpecificationsMotorola Razr 40 UltraSamsung Galaxy Z Flip 5
डिस्प्ले6.9 इंच6.7 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8+Snapdragon 8
फ्रंट कैमरा32 मेगापिक्सल10 मेगापिक्सल
रेयर  कैमरा 12+13 मेगापिक्सल12+12 +10 मेगापिक्सल
रैम8 जीबी8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी256 , 512जीबी
बैटरी3800 mah3700 mah
एंड्रॉयड OSAndroid 13Android 13
Samsung Galaxy Z Flip 5 and Motorola Razr 40 Ultra, Key Specifications Comparison

आपको Samsung Galaxy Z Flip 5 क्यों लेना चाहिए?

अगर आपको एक स्टाइलिश फोल्डेबल फोन चाहिए और आपको बजट की चिंता नहीं है  तो आपको galaxy z flip 5 जरूर लेना चाहिए।

सैमसंग कंपनी काफी पुरानी और भरोसेमंद कंपनी है यह कंपनी कभी भी लोगों से झूठा वादा नहीं करती और इसके स्मार्टफोन में वाकई में दम होता है।

आपको Motorola Razr 40 Ultra क्यों लेना चाहिए?

अगर आपको एक बजट फ्रेंडली स्टाइलिश फोल्डेबल फोन चाहिए तो आपको Razr 40 Ultra लेना ठीक रहेगा।

यह स्मार्टफोन galaxy z flip 5 के मुकाबले सस्ता होने के बावजूद कई मामलों में आगे है जैसे कि कैमरा, बैटरी, चार्जिंग, डिस्प्ले साइज वगैरह।

Video: Samsung Z Flip 5 VS Motorola Razr 40 Ultra

Samsung Z Flip 5 Vs Motorola Razr 40 Ultra

आखरी शब्द | Final Verdict

आज के इस पोस्ट में हमने Samsung Galaxy Z Flip 5 और Motorola Razr 40 Ultra में से कौन बेहतर है? यह जाना।

हमने दोनों  स्मार्टफोन की तुलना करने के लिए दोनों स्मार्टफोन की डिजाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा, बैटरी, कीमत, स्टोरेज, ऑपरेटिंग सिस्टम, प्रोसेसर, देखा! उम्मीद है कि आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा।

दोनों स्मार्टफोन एक से बढ़कर एक है फीचर्स की कोई कमी नहीं है। कंपनियों ने फोन को इस तरह से डिजाइन किया है कि लोग इसे खरीदने पर मजबूर हो जाए।

एक तरफ सैमसंग कंपनी का भरोसा है तो वहीं दूसरी तरफ उभरती हुई मोटोरोला कंपनी है।  हालांकि दोनों के प्राइस में फर्क है कुछ मामलों में दोनों स्मार्टफोन में एक दूसरे को पछाड़ दिया है।

हमारे व्यक्तिगत रूप से कहो तो अगर आपको सस्ता फोल्डेबल फोन लेना है तो  Motorola Razr 40 Ultra लेना चाहिए और वहीं दूसरी तरफ अगर आपको एक भरोसेमंद कंपनी का फोल्डेबल फोन चाहिए तो Samsung Galaxy Z Flip 5 ही लेना चाहिए।

Samsung Galaxy Z Flip 5 और Motorola Razr 40 Ultra FAQs

Leave a Reply