You are currently viewing Top 5 Twitter Alternatives Info in Hindi
Top 5 Twitter Alternatives Info in Hindi

Top 5 Twitter Alternatives Info in Hindi

जैसा कि आप सभी लोग यह बात जानते ही है कि elon musk ने यह कहा है कि twitter पर ब्लू टिक पाने के लिए यूज़र्स को 8 डॉलर देने ही होंगे।

यही नहीं, अभी हाल ही में Elon Musk ने twitter logo change भी कर दिया है और twitter का नया लोगो (twitter new logo) Dogecoin के जैसे कर दिया गया है।

ऐसे में कई लोग twitter के alternatives app भी ढूंढ रहे हैं, ताकि उन्हें twitter app का इस्तेमाल न करना पड़े।

आज के इस लेख में हम आपको Top 5 Twitter Alternatives app के बारे में जानकारी देने जा रहे है।

Top 5 Twitter Alternatives in Hindi

यदि आप twitter app का इस्तेमाल नही करना चाहते है तो कोई बात नही, क्योंकि नीचे हम आपको twitter app के कुछ alternative app के नाम बताने जा रहे है।

सबसे अच्छी बात यह है कि यह सभी alternative app पूरी तरह से फ्री में है, जी हां इस एप्प्स को चलाने के लिए आपको किसी भी तरह के कोई पैसे देने की जरूरत नही है।

1. Mastodon

Mastodon यह twitter app का अल्टरनेटिव app है और इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर आता है।

यह एक माइक्रो ब्लॉगिंग एप्प है, जो ट्विटर के बाद सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है।

यदि आप एक ऐसे व्यक्ति है जो ट्विटर नही चलाना चाहते है, और ना ही ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर देना चाहते है। तो ऐसे में आप Mastodon इस एप्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस एप्प में आपको twitter जैसे ही फीचर देखने को मिलते है और साथ ही यह app पूरी तरह फ्री भी है। 

2. Tooter

Tooter app यह भी twitter app का एक अल्टरनेटिव एप्प है और इस लिस्ट में यह दूसरे नंबर पर आता है।

जैसा कि आप देख रहे है कि tooter यह नाम twitter से काफी मिलता जुलता भी है। tooter app आपको शार्ट मैसेज लिखने की परमिशन देता है।

जब आप इस एप्प को इस्तेमाल करोगे तब आपको ऐसा लगेगा कि आप twitter app का ही इस्तेमाल कर रहे है।

क्योंकि twitter की तरह ही इस एप्प से भी आप फ़ोटो, वीडियो और टेक्स्ट कर सकते है।

सिर्फ इतना ही नही बल्कि इस एप्प से आप किसी को फॉलो और अनफॉलो भी कर सकते है।

3. Tribel

Tribel app यह भी twitter app का एक अल्टरनेटिव एप्प है और इस लिस्ट में यह तीसरे नंबर पर आता है। इस एप्प को आप सोशल नेटवर्किंग एप्प भी कह सकते है।

इस एप्प की सबसे खास बात यह है कि इस एप्प का यूजर अपनी पसंद के कंटेंट के लिए टाइमलाइन को कस्टमाइज कर सकता है।

सिर्फ इतना ही नही इस एप्प में आप अपने पसंद के टॉपिक को भी चुन सकते है और साथ ही आपको अपनी पोस्ट किस ऑडियंस तक पहुंचानी है।

इसका भी आप निर्णय खुद ले सकते है। तो यदि आप चाहे तो twitter के जगह पर इस एप्प का इस्तेमाल कर सकते है।

 4. Koo

Koo यह app भारत में बहुत लोकप्रिय एप्प माना जाता है। यह app भी twitter app का एक अल्टरनेटिव एप्प है और इस लिस्ट में यह चौथे नंबर पर आता है।

बहुत से भारतीय लोग इस app का इस्तेमाल भी कर रहे है। जब आप इस एप्प का उपयोग करोगे तब आपको यह पुरु तरह से twitter जैसा अनुभव प्रदान करता है।

जैसा कि आप जानते है कि twitter आपसे वेरिफिकेशन के लिए 8 डॉलर चार्ज कर रहा है, परंतु Koo app आपको फ्री में वेरिफिकेशन करने का मौका देता है।

बात सिर्फ इतनी है कि आपको इस एप्प में ब्लू टिक मार्क की जगह पर येलो टिक मार्क देखने को मिलता है और हां यह app भारत के 10 भाषाओ में भी मौजूद है।

5. MitraSetu

MitraSetu यह app भी twitter app का एक अल्टरनेटिव एप्प है और इस लिस्ट में यह पांचवे नंबर पर आता है। वैसे देखा जाए तो यह भी एक सोशल नेटवर्किंग एप्प ही है।

वही यदि हम इस एप्प के फीचर्स की बात करे तो इसमें आपको twitter जैसे बहुत सारे फीचर्स उपलब्ध मिलते हैं।

जैसे कि इसमें आपको मैसेंजर की सुविधा मिलती है, फ़ोटो, वीडियो और टेक्स्ट मैसेज भी पोस्ट करने की सुविधा मिलती है।

यदि आप twitter app इस्तेमाल नही करना चाहते है तो आप इस एप्प का इस्तेमाल करके देख सकते है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | FAQs

निष्कर्ष | Conclusion

तो इस लेख में हमने आपको Top 5 Twitter Alternatives In Hindi के बारे में जानकारी दी है।

हम आशा करते हैं कि आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा। यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और सोशल मीडिया साइट पर जरूर शेयर करे।

Leave a Reply