Best SSD 2026: टेक्नोलॉजी के इस दौर में नए-नए तकनीक से लैस लैपटॉप और पीसी मार्केट में आ रहे हैं, जो लंबे समय तक टिकने और तेजी से काम करने की क्षमता रखते हैं।
लेकिन आज के इस डिजिटल युग में भी बहुत सारे पीसी और लैपटॉप यूजर अपने डिवाइस में हार्ड डिस्क ड्राइव (HDD) का उपयोग कर रहे हैं।
वैसे तो हार्ड डिस्क डाटा स्टोर करके रखने में काफी लाभकारी हैं और यह सस्ती भी आ जाती है, लेकिन डिवाइस को तेजी से रन करने के लिए यह उतनी सक्षम नहीं है, जितना सॉलिड-स्टेट ड्राइव (SSD) है।
ये आपके गेम तथा हैवी सॉफ्टवेयर के लिए बेहद तेज़ प्रदर्शन और PCIe Gen 5 जैसे आधुनिक इंटरफेस भी प्रदान करती है। यदि आपका भी लैपटॉप या पीसी स्लो वर्क करता है, तो आपको एक अच्छी और टिकाऊ एसएसडी कार्ड की जरूरत है।
इसलिए आज हम आपको 4 ऐसे सॉलिड स्टेट ड्राइव यानी SSD कार्ड(Best SSD 2026) के बारे में बताएंगे, जिनकी मांग मार्केट में सबसे ज्यादा है और यह आपके लैपटॉप तथा पीसी को 2 से 3 गुना तेज कर देंगी।
लेकिन इससे पहले हम आपको SSD और HDD कार्ड के बीच अंतर जरूर बताएंगे, ताकि आपको समझ आए कि आज के समय में SSD क्यों जरूरी है।
Contents
Difference Between SSD & HDD
HDD और SSD कार्ड के बीच अंतर की बात करें तो इनमें अंतर कुछ इस प्रकार है…
- HDD में लगभग 50 साल पुरानी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है, इसके अंदर एक डिस्क लगी होती है जो हर वक्त घूमती रहती है और अगर यह गिर जाए तो आसानी से डैमेज हो सकती है।
- वहीं SSD लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर बनी है, इसमें कोई भी रिमूविंग पार्ट नहीं होते, यानी आप इसे खोल कर इसका कोई भी पार्ट नहीं निकाल सकते हैं और गिरने के बाद इसका डैमेज होने पर खतरा काफी कम होता है।
- हार्ड डिस्क के मुकाबले SSD बहुत ही कंपैक्ट और छोटे साइज की होती है।
- SSD में डाटा फ्लैश मेमोरी में स्टोरेज होता है और इससे डिवाइस जल्दी रिबूट होता है, एप्स फास्ट खुलते हैं और फाइल तेजी से कॉपी होती हैं।
- वहीं HDD इन सभी कामों को करने में काफी वक्त लगाता है। यह SSD के मुकाबले काफी सस्ती होती है और ज्यादा स्टोरेज देती है, लेकिन यह स्लो होती है और साथ में इसके इस्तेमाल के लिए ज्यादा पावर की भी जरूरत पड़ती है।
- HDD कार्ड अधिकतम 20TB तक की स्टोरेज के होते हैं लेकिन SSD 100TB तक की स्टोरेज के भी आते हैं।
- अब अगर स्पीड की बात करें तो HDD 60 mb/s की अधिकतम स्पीड मिलती है, वही SSD में 500 से 1000 mb/s की स्पीड कम से कम मिलती है। अधिकतम स्पीड की बात करें तो यह कीमत के हिसाब से 14 से 15 हजार mb/s तक चली जाती है।
- जहां 1GB की फाइल को ट्रांसफर करने में हार्ड डिस्क में 35-40 सेकंड का समय लगता है, वहीं इसी फाइल को SSD 1-2 सेकंड में ट्रांसफर कर देता है।
- SSD को कूलिंग की जरूरत नहीं होती है, जिस वजह से यह बिजली की भी खपत काफी कम करती है।
- वीडियो एडिटिंग, गेमिंग, मल्टी टास्किंग जैसे रियल टाइम टास्क के लिए SSD बेहद जरूरी है, हालांकि अगर आप एक नॉर्मल डेस्कटॉप यूजर है तो हार्ड डिस्क भी आपके लिए बुरी नहीं है।
1. SanDisk Extreme Portable SSD V2
सैनडिस्क की यह सॉलिड स्टेट ड्राइव एक पोर्टेबल एसएसडी स्टोरेज है। इसका डिज़ाइन काफी यूनिक और कंपैक्ट है।
IP65 की रेटिंग के साथ आने वाली यह स्टोरेज USB 3.2 Gen 2 (10 Gbps) के साथ आती है।
लैपटॉप और पीसी की गति को बढ़ाने के लिए यह एसएसडी काफी कारगर है। मार्केट में इस स्टोरेज के 1TB, 2TB, 4TB और 8TB चार वेरिएंट उपलब्ध है।
इसमें 256-bit AES hardware encryption की सुरक्षा मिलती है।
इसकी अनुक्रमिक रीड/राइट स्पीड की बात करे तो इसमें 1000 mb/s से 1050 mb/s तक की स्पीड मिलती है।
बड़ी-बड़ी टेराबाइट्स की फाइल्स सेकंड में कॉपी करने के लिए यह एसएसडी बहुत बढ़िया है।
| Specifications | Sandisk Extreme Portable SSD V2 |
| Sequential Read/Write Speeds | Up to 1050 MB/s read and 1000 MB/s write speed. |
| Security | 256-bit AES hardware encryption |
| Durability | IP65-rated for water and dust resistance, HW Protection |
| Capacities | 1 TB, 2 TB, 4 TB, 8 TB |
| Form Factor | Portable SSD, 2.5 inches |
| Interface | Solid State, USB 3.2 Gen 2 (10Gbps) |
| Launch Date | April 2021 |
| Warranty | 5 Years |
| LINK | Click here |
2. Crucial P3 NVMe SSD
Crucial P3 NVMe इस लिस्ट का दूसरा और अफॉर्डेबल SSD है। यह कार्ड PCIe 3.0 सिस्टम के लिए अच्छी स्पीड प्रदान करने में सक्षम है।
साल 2022 के मध्य में लॉन्च हुआ यह एसएसडी आम कंप्यूटिंग ज़रूरतों के लिए एकदम सही है। यह सबसे तेज़ Gen3 NVMe SSDs, 3 से 43 प्रतिशत तक तेज़ काम करता है।
इसकी रीड और राइट स्पीड की बात करें तो यह 3,500 / 3,000 MB/s तक की स्पीड प्रदान करने में सक्षम है।
बता दें, यह डेस्कटॉप और लैपटॉप में 7200 RPM तक की रोटेशनल स्पीड प्रदान कर सकता है। 17 ग्राम की यह हार्ड डिस्क 2.5 इंच की है।
यदि आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह अमेजॉन शॉपिंग एप पर 500GB, 1TB, 2TB और 4TB वैरियेंस में उपलब्ध है।
| Specifications | Crucial P3 NVMe SSD |
| Sequential Read/Write Speeds | Up to 3500 MB/s read and 3000 MB/s write speed. |
| Security | 256-bit AES hardware encryption |
| Durability | IP64 rated |
| Capacities | 500GB, 1 TB, 2 TB, 4TB, |
| Form Factor | Portable SSD, 2.5 inches |
| Interface | Solid State, USB 3.2 Gen 3 (10Gbps) |
| Launch Date | May 2022 |
| Warranty | 3 Years |
| LINK | Click here |
3. SanDisk WD Black SN8100
SanDisk WD Black SN8100 एक लेटेस्ट और पावरफुल डिस्क है, जो मई 2025 में ही लॉन्च की गई है।
यह वेस्टर्न डिजिटल का लेटेस्ट PCIe Gen 5.0 SSD है जो गेमर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और रेगुलर यूज़र्स को बेहतर परफॉर्मेंस देता है।
इस SSD की कैपेसिटी की बात करें तो यह 1 TB, 2 TB और 4 TB तीन विकल्पों में आती है।
5 साल की ब्रांड वारंटी के साथ आने वाली यह SSD पावर एफिशिएंसी में PCIe Gen 4 से 100% ज़्यादा पावर एफिशिएंसी प्रदान करती है।
किसी भी फोल्डर या गेम को फट से खोलने में यह एसएसडी कार्ड माहिर है।
अब अगर इसकी स्पीड की बात की जाए तो ये ड्राइव 14,900MB/s तक की सीक्वेंशियल रीड स्पीड और 11,000 MB/s तक की सीक्वेंशियल राइट स्पीड प्रदान करने में सक्षम है।
वहीं इसके 2TB और 4TB वाले मॉडल में 23 लाख IOPS से ज़्यादा की रैंडम परफॉर्मेंस मिलती है।
अगर आप एक हाई-एंड SSD चाहते हैं तो WD Black SN8100 अपने लिए अमेजॉन शॉपिंग ऐप से मंगवा सकते हैं।
| Specifications | SanDisk WD Black SN8100 |
| Sequential Read/Write Speeds | Up to 14,900MB/s read and 11,000 MB/s write speed. |
| Security | 256-bit AES hardware encryption |
| Durability | IP66 rated |
| Capacities | 1 TB, 2 TB, 4TB. |
| Form Factor | M.2 2280. |
| Interface | Solid State, PCI x4 / NVMe, Gen 5 (10Gbps) |
| Launch Date | May 2025 |
| Warranty | 5 Years |
| LINK | Click here |
| Software | WD_BLACK Dashboard with Game Mode 3.0 |
4. Samsung 9100 PRO
Samsung 9100 PRO फरवरी 2025 में लॉन्च होने वाला सैमसंग का लेटेस्ट फ्लैगशिप SSD है।
इसमें PCIe 5.0 इंटरफ़ेस मिलता है और यह अपने 5-nm, Nickel-coated microcontroller के साथ शानदार परफॉर्मेंस देता है। लैपटॉप हो या डेस्कटॉप यह रिबूट के बाद पल भर में उसे शुरू कर देता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह SSD अपने पिछले मॉडल 990 PRO से दोगुना तेज़ है।
स्पीड की बात करें तो इसकी Sequential Read/Write Speeds 14,800 / 13,400 MB/s है।
जहां एक हार्ड डिस्क ड्राइव 10GB की फाइल को कॉपी करने में 4 से 5 मिनट या 10 मिनट तक का वक्त लेते हैं, वही यह एसएसडी 10GB की फाइल्स को केवल 5 से 10 सेकंड में ट्रांसफर करने में सक्षम है।
अगर आप हैवी गेमिंग, AI एप्लीकेशन, हाई-एंड मल्टीटास्किंग और कंटेंट क्रिएशन के शौकीन हैं, तो आपके लिए अमेजॉन शॉपिंग एप पर उपलब्ध यह 9100 PRO 1 TB, 2 TB, 4 TB, 8 TB तक की कैपेसिटी में उपलब्ध है।
| Specifications | Samsung 9100 PRO |
| Sequential Read/Write Speeds | Up to 14,800MB/s read and 13,400 MB/s write speed. |
| Security | 256-bit AES hardware encryption |
| Durability | IP66 rated |
| Capacities | 1 TB, 2 TB, 4TB, 8GB |
| Form Factor | M.2 2280. |
| Interface | Solid State, PCI X5/ NVMe, Gen 5 (10Gbps) |
| Launch Date | February 2025 |
| Warranty | 5 Years |
| LINK | Click here |
| Software | WD_BLACK Dashboard with Game Mode 3.0 |
Conclusion
दोस्तों आज हमने सॉलिड-स्टेट ड्राइव (SSD) से संबंधित हर एक जानकारी आपको दी है, हमने आपको सबसे बेस्ट SSD कार्ड (Best SSD 2026) के बारे में भी बताया है, जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं।
हमें उम्मीद है कि आप SSD कार्ड के बारे में सब कुछ जान गए होंगे, साथ ही आपको Difference between SSD & HDD Card के बारे में भी पता चल गया है।
अब आप इस आर्टिकल को पढ़कर खुद उनके बारे में अंतर देख सकते हैं और अपने लिए एक बेहतर डिस्क चुन सकते हैं।
दोस्तों हमारे द्वारा दी जानकारी आपको कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और अगर आपको टेक्नोलॉजी से संबंधित ऐसी जानकारियां अच्छी लगती है तो हमारे इस ब्लॉग /वेबसाइट को जरूर सब्सक्राइब करें।
यह भी पढ़ें:-
Apple Watch Series 9 को इशारों से ही कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए इसके सभी फीचर्स और कीमत!
Samsung Galaxy Watch 6 Review in Hindi: जानिए Price, Specifications और बाकी Watches से कैसे है अलग?
boAt Ultima Vogue Smartwatch 7 दिन की बैटरी बैकअप के साथ इतनी सस्ती कि तुरंत करेंगे बुक!

