You are currently viewing CEIR Portal से खोया हुआ फोन कैसे ढूंढे ?
CEIR Portal से खोया हुआ फोन कैसे ढूंढे

CEIR Portal से खोया हुआ फोन कैसे ढूंढे ?

  • Post author:
  • Post category:Tech / Smartphone
  • Post last modified:October 5, 2023
  • Reading time:15 mins read

कई बार ऐसा होता है की आप अपना फोन खो देते हैं या फिर आपका फोन चोरी हो जाता है।

तो ऐसे में फिर आप अपना खोया हुआ फोन ढूंढना चाहते है, परंतु आपकी यह कोशिश कामयाब नहीं हो पाती है, क्योंकि आपको पता ही नही होता है कि आखिर खोया हुआ फोन ढूंढते कैसे हैं।

इसीलिए आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे की आप अपना खोया हुआ फोन कैसे ढूंढ सकते है।

तो यदि आप अपना खोया हुआ फोन ढूंढना चाहते है, तो अब आप CEIR Portal की मदद से आसानी से अपना फोन ढूंढ सकते है।

तो चलिए नीचे है हम आपको बताते है की CEIR पोर्टल की मदद से आप फोन को कैसे ढूंढ सकते है।

परंतु यह जानने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए की आखिर CEIR Portal क्या है।

Contents

CEIR Portal क्या होता है और CEIR की फुल फॉर्म क्या होती है ?

आइए सबसे पहले जानते हैं कि CEIR की फुल फॉर्म क्या होती है। CEIR की फुल फॉर्म Central Equipment Identity Register है।

CEIR Portal से खोया हुआ फोन कैसे ढूंढे
CEIR Portal से खोया हुआ फोन कैसे ढूंढे | Credit: https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp

इस पोर्टल पर आप IMEI नंबर के जरिए अपना खोया हुआ मोबाइल ढूंढ सकते है। सिर्फ इतना ही नही बल्कि इस वेबसाइट से आप Switch off phone की location भी ढूंढ सकते है।

यह वेबसाइट आपका खोया हुआ फोन ढूंढने के लिए चार तरह की सर्विस देता है उसमे सबसे पहली Block Stolen / Lost Mobile की है, दूसरी Find Mobile की है, तीसरी Check Request Status की है और चौथी Un-Block Found Mobile की है।

जब भी आपका फोन खो जाता है तब आपको इन चारो प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। चलिए नीचे हम आपको सभी प्रक्रिया एक एक करके बताते है।

1. Block Stolen/Lost Mobile

मोबाइल चोरी या खो जाने के बाद सबसे पहला स्टेप यही है की आपको अपना फोन ब्लॉक करना है। तो फोन ब्लॉक करने के भी दो तरीके हैं।

जिसमे पहला तरीका आप SMS करके अपने फोन को ब्लॉक कर सकते हैं और दूसरा तरीका यह है की आप CEIR की वेबसाइट पर जाकर भी अपना फोन ब्लॉक कर सकते है।

तो चलिए नीचे हम आपको दोनो तरीको के बारे में बताते है।

१. एसएमएस के द्वारा फोन को ब्लॉक कैसे करे ?

यदि आपका फोन खो गया है या चोरी हो गया है और आप उस फोन को ब्लॉक करना चाहते है तो आप SMS की मदद से आसानी से ब्लॉक कर सकते है।

तो अपने फोन को ब्लॉक करने के लिए सबसे पहले आपको किसी दूसरे व्यक्ति का फोन इस्तेमाल करके SMS करना होगा। आपको मैसेज बॉक्स में जाकर

KYM <15 digit IMEI number> यह टाइप करना है और फिर इस मैसेज को 14422 पर सेंड करना है। IMEI नंबर आपको आपके फोन के बॉक्स या बिल पर आसानी से मिल जाएगा।

एक बार जब आप मैसेज भेज देते है तो उसके आपकी रिक्वेस्ट रजिस्टर हो जाती है और फिर आपके रिक्वेस्ट का वेरिफिकेशन करके आपके फोन को ब्लॉक कर दिया जाता है।

२. CEIR पोर्टल के द्वारा फोन ब्लॉक कैसे करे ?

यदि आप CEIR के द्वारा अपने फोन को ब्लॉक करना चाहते है तो आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।

१. CEIR पोर्टल के द्वारा अपने फोन को ब्लॉक करने के लिए सबसे पहले आपको CEIR के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है। यदि आप चाहो तो https://ceir.gov.in/Home/index.jsp इस लिंक पर क्लिक करके भी जा सकते है।

२. लिंक ओपन करते ही आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा। अब यहा पर आपको Block Stolen / Lost Mobile के आप्शन पर क्लिक करना है।

CEIR Portal से खोया हुआ फोन कैसे ढूंढे
CEIR Portal से खोया हुआ फोन कैसे ढूंढे | Credit: https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp

३. जैसे ही आप ऑप्शन पर क्लिक करोगे वैसे ही आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।

CEIR Portal से खोया हुआ फोन कैसे ढूंढे
CEIR Portal से खोया हुआ फोन कैसे ढूंढे | Credit: https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp

४. अब इस फॉर्म में आपको पूरी जानकारी दर्ज करनी है। जैसे ही आप पूरा फॉर्म भर देंगे तो उसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। इस तरह से आप अपना फोन ब्लॉक कर सकते है।

2. Find Mobile

जब आप अपना फोन ब्लॉक कर देते हो तो उसके बाद यह प्रोसेस है की आपको अपना फोन ढूंढना है।

कई लोगो के मन में तो यह भी सवाल आया होगा की switch off phone की location कैसे पता करें, यदि आपके मन में भी यह सवाल आया है तो कोई बात नहीं।

क्योंकि यदि आपका फोन स्विच ऑफ भी है तो भी आप उस फोन का पता लगा सकते है।

तो चलिए अब हम आपको बताते है की आप अपने फोन की लोकेशन कैसे पता कर सकते है।

यदि आप अपने फोन का पता लगाना चाहते है तो आप तीन तरीको से अपना फोन का पता लगा सकते है।

परंतु आपको फोन का पता लगाने के लिए IMEI नंबर की जरूरत होती है। तो यह IMEI नंबर आपको आपके फोन के बॉक्स या बिल पर आसानी से मिल जाएगा।

चलिए फोन का पता लगाने के तीनो तरीके हम एक एक करके आपको नीचे बताते है।

१.  एसएमएस के द्वारा फोन का पता लगाए

यदि आप अपना खोया हुआ फोन ढूंढना चाहते है तो आप एसएमएस के द्वारा फोन को ढूंढ सकते है।

तो इसके लिए आपको अपने मोबाइल से KYM <15 अंकों का IMEI नंबर> टाइप करना है और फिर इस एसएमएस को 14422 पर भेज देना है।

एसएमएस भेजने के बाद एसएमएस के माध्यम से अपने फोन का पता मिल जाएगा।

२. CEIR पोर्टल के द्वारा फोन का पता लगाए

यदि आप एसएमएस के द्वारा अपने फोन का पता नही लगा पा रहे है, तो आप CEIR के पोर्टल द्वारा भी अपने फोन का पता लगा सकते है।

तो इसके लिए सबसे पहले आपको CEIR वेबसाइट पर जाना है और फिर उसके बाद आपको नीचे स्क्रॉल करके To use the web portal, click here (वेब पोर्टल का उपयोग करने के लिए, यहां क्लिक करें) पर क्लिक करना है।

CEIR Portal Complaint web portal
CEIR Portal Complaint

अब आपके सामने एक पेज खुलेगा, यहाँ पर आपको मोबाइल नंबर दर्ज करके get OTP पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको OTP दर्ज करना है।

otp दर्ज करने के बाद आपको अपने मोबाइल का आईएमईआई नंबर दर्ज करना है।

अब आप अपने मोबाइल का स्टेटस देख सकते है।

3. Check Request Status

जब आप CEIR के पोर्टल पर अपने फोन का पता लगाने के लिए रिक्वेस्ट दर्ज करते है, तो उसके बाद आपको रिक्वेस्ट स्टेटस देखते रहना चाहिए।

तो चलिए नीचे हम आपको बताते है की आप अपने फोन का रिक्वेस्ट स्टेटस कैसे चेक कर सकते है।

रिक्वेस्ट का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको CEIR के वेबसाइट पर जाना है और उसके बाद check request status पर क्लिक करना है।

क्लिक करते ही आपके सामने Check lost/stolen Mobile Request Status का पेज खुलेगा।

इस पेज पर आपको अपनी रिक्वेस्ट आईडी डालकर सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। क्लिक करते ही आपको रिक्वेस्ट स्टेटस की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

4. Unblock Found Mobile

यदि आप अपना खोया हुआ फोन ढूंढ लेते है तो फिर उसके बाद उस मोबाइल को अनब्लॉक करना भी जरूरी है।

तो चलिए अब हम आपको बताते है की आप अपने ढूंढे हुए फोन को अनब्लॉक कैसे कर सकते है।

तो अपने फोन को अनब्लॉक करने के लिए सबसे पहले आपको CEIR के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है और फिर उसके बाद Un-Block Found Mobile के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

अब आपके सामने Request for un-blocking recovered/found mobile का पेज खुलेगा। आपको इस पेज पर पूरी जानकारी दर्ज करनी है।

पूरी जानकारी दर्ज करने के बाद अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है और फिर इस तरह से आपका फोन अनब्लॉक हो जाएगा।

KYM एप्प द्वारा फोन का पता लगाए

KYM एप्प यानि कि Know Your Mobile App द्वारा फोन का पता लगाने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना है। फिर उसके बाद एप्प को डाउनलोड करके इंस्टॉल कर देना है।

अब इस एप्प में आप अपने मोबाइल का आईएमईआई नंबर दर्ज करके अपने फोन का पता लगा सकते है।

CEIR पोर्टल से खोया हुआ फोन कैसे ढूंढे FAQs

Video Tutorial: CEIR Portal से खोया हुआ फोन कैसे ढूंढे ?

How to Track / Block stolen/lost smartphones with Govt’s CEIR site

निष्कर्ष | Conclusion

तो इस लेख में हमने आपको CEIR पोर्टल से खोया हुआ फोन कैसे ढूंढे इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है। हम आशा करते है की आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा।

यदि आपको आज का यह लेख पसंद आया हो तो आप इस लेख को अपने दोस्तो के साथ और सोशल मीडिया साइट पर जरूर शेयर करे।

Leave a Reply