You are currently viewing Divya Ayodhya App: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सीएम योगी ने लॉन्च किया Divya Ayodhya App, मिलेंगी ये सुविधाएं!
Divya Ayodhya App kya hai aur kaise istemaal karen | Credit: www.play.google.com & www.srjbtkshetra.org

Divya Ayodhya App: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सीएम योगी ने लॉन्च किया Divya Ayodhya App, मिलेंगी ये सुविधाएं!

  • Post author:
  • Post category:Tech / Android App
  • Post last modified:January 16, 2024
  • Reading time:11 mins read

Divya Ayodhya App: 22 जनवरी 2024 भारत के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। हर कोई इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है क्योंकि इस दिन अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) होने वाली है। इसके लिए एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसकी जोरों-शोरो से तैयारियां चल रही हैं।

इस कार्यक्रम से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है जिसका सीधा फायदा अयोध्या में आने वाले टूरिस्ट्स को मिलेगा।

सीएम योगी द्वारा अयोध्या में आने वाले पर्यटकों के लिए लॉन्च किए गए इस ऐप का नाम दिव्य अयोध्या ऐप (Divya Ayodhya App) है।

क्या है दिव्य अयोध्या ऐप? | What is Divya Ayodhya App

सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) होने वाली है।

इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जैसे 7 हजार से भी अधिक वीआईपी और देश-विदेश से लाखों पर्यटक और श्रद्धालु शामिल होने वाले हैं।

दूर-दूर से आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं को मध्य नजर रखते हुए सीएम योगी ने दिव्य अयोध्या अप का शुभारंभ किया है, इस ऐप में एक ही जगह कई सुविधाएं मिलेगी।

पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को इस ऐप को डिजाइन करने का निर्देश दिया था।

वहीं अब यह ऐप बनकर तैयार हो गया है और इसे लॉन्च भी कर दिया गया है। इस एक ऐप में आपको रामनगरी अयोध्या से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त होगी।

दिव्य अयोध्या ऐप के फायदे? | Benefits of Divya Ayodhya App

दिव्य अयोध्या ऐप को दिव्य अयोध्या ‘सुपर ऐप’ कहा जा रहा है क्योंकि इसमें आपको बहुत सारे फायदे देखने को मिलने वाले हैं।

इसके जरिए आप राम नगरी अयोध्या के टूरिस्ट स्पॉट और धार्मिक स्थल की जानकारी हासिल कर सकते हैं, इसके साथ ही आप ई-कार बुकिंग, ई-बस बुकिंग, होटल बुकिंग, कैब बुकिंग आदि कर सकेंगे।

इस ऐप में यहां आने वाले लोगों को टूरिस्ट गाइड भी मिलेगा, साथ ही जिन लोगों को चलने-फिरने में परेशानी है वह इससे वील चेयर, गोल्फ कार्ट आदि भी बुक कर सकेंगे।

साथ ही यूजर्स इसका इस्तेमाल प्रमुख स्थलों, मंदिरों, मठों और ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जानने के लिए कर सकते हैं।

इन सबके अलावा भी दिव्य अयोध्या ऐप के बहुत सारे फायदे हैं जिनका आप भी लाभ ले सकते हैं। इससे अयोध्या में आने वाले पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यह ऐप तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए सफर को आसान और यादगार बनाएगा।

दिव्य अयोध्या ऐप का इस्तेमाल कैसे करें? | How to Use Divya Ayodhya App

दिव्य अयोध्या ऐप का इस्तेमाल करना बेहद आसान है इसका इस्तेमाल हर एंड्राइड स्मार्टफोन यूजर कर सकता है।

यदि आप भी दिव्य अयोध्या ऐप का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो हमारी इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं…

  1. Divy Ayodhya App का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा।
  1. ऐप इंस्टॉल होने के बाद आपको इसमें अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  1. इसके बाद आप अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड से इसे लॉगिन करके इसके तमाम फीचर्स का लाभ ले सकते हैं।

बता दे यह केवल 8MB का ऐप है जिसे अब तक 5 हजार से भी ज्यादा यूजर्स ने अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड किया है।

वहीं आने वाले समय में इसकी लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ने वाली है, क्योंकि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के चंद दिन शेष बचे हैं और ऐसे में जो लोग वहां जाएंगे उनके लिए यह ऐप बेहद काम आएगा।

Divya Ayodhya App FAQs

निष्कर्ष | Conclusion

हमने आपको Divya Ayodhya App के बारे में सभी जानकारियां दी है। हमें उम्मीद है कि आपको इस एप्लीकेशन से संबंधित हर एक सवाल का जवाब मिल गया होगा और आप जान गए होंगे कि दिव्य अयोध्या ऐप क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें?

अयोध्या में बन रहे श्री राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) के कार्यक्रम में पहुंचने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उठाया गया ये एक बड़ा कदम है, जिसका लाभ आप भी उठा सकते हैं। बस इसके लिए आपको प्ले स्टोर से दिव्य अयोध्या ऐप डाउनलोड करना होगा।

Leave a Reply