You are currently viewing इन 5 स्मार्ट फीचर्स के साथ करें Google Map का इस्तेमाल, आसान हो जाएगा काम!

इन 5 स्मार्ट फीचर्स के साथ करें Google Map का इस्तेमाल, आसान हो जाएगा काम!

दैनिक जीवन में आम लोगों के लिए गूगल मैप का काफी इस्तेमाल देखा जाता है लेकिन गूगल मैप्स का एक स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करने के लिए गूगल मैप के स्मार्ट फीचर्स की जानकारी होना जरूरी है। ‌

गूगल मैप के इस पांच स्मार्ट फीचर्स के साथ आप अपने काम को आसानी से कर सकते हैं। ‌

Google Map के ये 5 फीचर्स हैं बेहद जबरदस्त

गूगल मैप का इस्तेमाल ज्यादातर ड्राइविंग एवं यात्रा के दौरान डेस्टिनेशन के पूरे Route को देखने के लिए किया जाता है।

ज्यादातर पब्लिक व्हीकल ड्राइवर जैसे ओला एवं उबर कैब, ऑटो रिक्शा ड्राइवर गूगल मैप के इस्तेमाल के द्वारा ही यात्रा के पूरे रूट को देखते हैं ताकि वह सही रूट के द्वारा सफर को तय कर सके। गूगल मैप का इस्तेमाल रोड ट्रिप या ट्रैवल के दौरान भी किया जाता है।

हालांकि गूगल मैप में कहीं ऐसे स्मार्ट फीचर्स मौजूद है जिसका इस्तेमाल करके कई तरह के सुविधा प्राप्त की जा सकती है। गूगल मैप के ये 5 स्मार्ट फीचर्स नीचे दिए गए हैं-:

ऑफलाइन गूगल मैप

गूगल मैप का सबसे खास फीचर ऑफलाइन गूगल मैप है। अगर आप किसी ऐसी यात्रा पर जा रहे हैं जहां पर बीच में नेटवर्क गायब हो सकता है तो आपको यात्रा शुरू करने से पहले ऑफलाइन गूगल मैप को डाउनलोड कर लेना है क्योंकि ऑफलाइन गूगल मैप नेटवर्क गायब होने पर भी नेविगेशन की सुविधा प्रदान करता है।

सही वाहन Mode

गूगल मैप्स के खास फीचर के द्वारा आप सबसे पहले अपने वाहन का प्रकार डिसाइड करें। दरअसल गूगल मैप कैब, मेट्रो, बस, ऑटो एवं बाइक के आधार पर सही रूट दिखता है इसीलिए यात्रा पर जाने से पहले सही वाहन के मोड का चुनाव करना बेहद जरूरी है।

गूगल मैप के इस मोड को अनेबल करने से न सिर्फ सही रूट का पता चलता है बल्कि इससे वहां के प्रकार पर कीमतों का भी साफ-साफ पता चल जाता है जिससे यात्री आसानी से अपनी यात्रा के लिए एक सही वाहन का चुनाव कर सकता है।

Live Traffic Update

गूगल मैप का खास फीचर लाइव ट्रेफिक अपडेट की सुविधा भी प्रदान करता है। यदि आप किसी ज्यादा ट्रैफिक एवं भीड़ वाले शहर में ट्रैवल कर रहे हैं तो आपको गूगल मैप के लाइव ट्रेफिक अपडेट को Enabled कर देना चाहिए क्योंकि इससे आपका काफी वक्त बन सकता है और आपको सही रूट पता चल जाएगा।

वॉइस नेवीगेशन

गूगल मैप अपने यूजर की यात्रा को आसान बनाने के लिए वॉइस नेविगेशन की सुविधा भी प्रदान करता है जिसमें एक ऑपरेटर रास्ते की सही जानकारी देती रहती है एवं इससे यूजर को बार-बार फोन की स्क्रीन पर नहीं देखना पड़ता है। यह वॉइस नेवीगेशन ड्राइवर को लेफ्ट एवं राइट के चिन्ह से संबंधित जानकारी देती रहती है। ‌

टोल टैक्स फीचर

गूगल मैप अपने यूजर्स को टोल टैक्स फीचर के जरिए टोल टैक्स की सही कीमत बताता है जिससे यूजर को यह पता होता है कि इस एरिया में निर्धारित टोल टैक्स की कीमत यही है। गूगल मैप के मोबाइल एप्लीकेशन में टोल टैक्स फीचर को आसानी से अनेबल किया जा सकता है।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने आपको गूगल मैप के स्मार्ट फीचर्स जैसे लाइव ट्रैकिंग अपडेट, वॉइस नेवीगेशन, टोल टैक्स, ऑफलाइन गूगल मैप तथा सही वाहन मोड आदि पांच स्मार्टेस्ट फीचर्स की जानकारी दी है। ‌

FAQs Related to Google Map

गूगल मैप पर मोबाइल नंबर लोकेशन कैसे ढूंढ सकता हैं?

सबसे पहले आपको अपने फोन में गूगल मैप एप्लीकेशन खोल लेना है। अब आपको सर्च बार में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है। ‌ गूगल मैप मोबाइल नंबर की सटीक लोकेशन बता देगा। ‌

गूगल मैप पर घर कैसे सर्च करें?

गूगल मैप पर घर ढूंढने के लिए आपको केवल नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना है-:

  • गूगल मैप ओपन करें।
  • गूगल मैप के Search bar बार में जाएं।
  • गूगल मैप पर तीन विकल्प नजर आएंगे जिसमें Home, Work, Office मे से आपको होम विकल्प का चुनाव करना है। ‌
  • अब आप Search Bar में घर का एड्रेस डालें।
  • यदि आपको सही घर का एड्रेस मिल जाता है तो आपको नेविगेशन की मदद से सही रास्ता मिल जाएगा।

Leave a Reply