You are currently viewing Birth Certificate कैसे बनवाएं?
Birth Certificate कैसे बनवाएं?

Birth Certificate कैसे बनवाएं?

  • Post author:
  • Post category:Featured
  • Post last modified:December 13, 2022
  • Reading time:6 mins read

आज के इस लेख में हम आपको “Birth Certificate कैसे बनवाएं” इसके बारे में जानकारी देने वाले है।

जैसा कि आप सभी लोग यह बात जानते है कि बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना कितना जरूरी है। लेकिन फिर भी कुछ लोग ऐसे होते है जो बर्थ सर्टिफिकेट जैसी महत्वपूर्ण चीज के तरफ ध्यान नही देते है।

बहुत से लोग तो ऐसे भी हैं जो Birth Certificate या जन्म प्रमाणपत्र बनवाना तो चाहते है परंतु उन्हें यह नही पता की बिर्थ सर्टिफिकेट कैसे बनवाते है।

यदि आप भी एक ऐसे ही व्यक्ति है जिसे नही पता कि बर्थ सर्टिफिकेट कैसे बनवाते है तो कोई बात नही। आज का यह लेख पढ़ने के बाद आपको पता चल जाएगा कि बर्थ सर्टिफिकेट कैसे बनवाते है।

लेकिन बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने से पहले आपको यह भी अच्छे से जानना चाहिए कि आखिर बर्थ सर्टिफिकेट होती क्या है।

तो चलिए सबसे पहले हम आपको यह बताते है कि Birth Certificate क्या होती है।

Contents

Birth Certificate या जन्म प्रमाणपत्र क्या होता है ?

बर्थ सर्टिफिकेट वह दस्तावेज होता है जिसमे आपके जन्म की पूरी जानकारी उपलब्ध रहती है और यह दस्तावेज आपको ज्यादातर सरकारी योजनाओं में काम मे आता है।

जब भी किसी बच्चे का जन्म होता है तब उस बच्चे के माँ बाप को यह दस्तावेज बनवाना बहुत जरूरी है, क्योंकि इस दस्तावेज में बच्चे से माँ बाप की जुड़ी जानकारी उपलब्ध रहती है और साथ ही बच्चे का जन्म स्थान, जन्म तारीख, जन्म का समय यह सभी जानकारी भी उपलब्ध रहती है।

यह Birth Certificate आप किसी भी सरकारी अस्पताल के कार्यालय से आसानी से बनवा सकते हैं और हां आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि यह सर्टिफिकेट आप बच्चे के जन्म होने के 21 दिन के भीतर बनवा सकते है।

यदि बर्थ सर्टिफिकेट आप 21 दिन बाद बनवाते हो तो आपको सरकारी विभाग के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

तो अब आप यह जान चुके है कि बर्थ सर्टिफिकेट क्या होती है। चलिए अब हम आपको बर्थ सर्टिफिकेट के लाभ बताते है।

बर्थ सर्टिफिकेट के लाभ क्या है ?

वैसे तो बर्थ सर्टिफिकेट के बहुत सारे लाभ है, परंतु यहां पर हम आपको कुछ महत्वपूर्ण लाभ बताने जा रहे है।

  1. बर्थ सर्टिफिकेट का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इस सर्टिफिकेट के कारण आप बहुत सी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते है।
  1. किसी भी शैक्षणिक क्षेत्र का लाभ उठाने में यह बर्थ सर्टिफिकेट काम मे आती है।
  1. आप अपनी पर्सनल identity के तौर पर भी इसका इस्तेमाल कर सकते है।
  1. आप कोई भी अन्य सरकारी दस्तावेज इस बर्थ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करके आसानी से बना सकते है।
  1. यदि आप कोई रोजगार प्राप्त करना चाहते है या फिर कोई सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते है, तो ऐसे में बर्थ सर्टिफिकेट का दस्तावेज आपको Submit करना होता है, तो यह भी इसका एक लाभ ही है।

तो अब आपने बर्थ सर्टिफिकेट के लाभ क्या है यह जान लिया है, चलिए अब हम आपको बताते है कि बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए कौन से दस्तावेज आवश्यक होते है।

बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है ?

यदि आप ऐसा सोच रहे है कि बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए आपको बहुत से दस्तावेज (Documents) की जरूरत पड़ेगी, तो ऐसा नहीं है।

बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए आपके पास कुछ ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होना आवश्यक है और वह कौन से महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं, यह हम आपको नीचे बता रहे है।

नीचे दिए गए सभी दस्तावेज (Documents) बच्चे के माँ या बाप के पास होना आवश्यक है।

  • वोटर कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • बच्चे के माँ, बाप का आधार कार्ड
  • पत्ते से संबंधित दस्तावेज
  • जिस अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ उस अस्पताल के सभी दस्तावेज होना आवश्यक है। यहां तक कि अस्पताल की रसीद भी होना आवश्यक है।

यदि ऊपर दिए गए सभी दस्तावेज (Documents) आपके पास उपलब्ध हैं तो आप आसानी से बर्थ सर्टिफिकेट बना सकते है।

तो चलिए अब हम आपको बताते हैं कि आप बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कैसे कर सकते है।

बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कैसे करें? | How to Apply for Birth Certificate?

यदि आप बर्थ सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करना चाहते है तो आप दो तरीके से आवेदन कर सकते है। जिसमे पहला तरीका ऑनलाइन आवेदन करने के है और दूसरा तरीका ऑफलाइन आवेदन करने का है।

तो चलिए सबसे पहले हम आपको ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका बताते है और उसके बाद ऑफलाइन आवेदन करने का तरीका बाताएंगे।

बर्थ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे? | How to Apply for Birth Certificate Online?

नीचे हम आपको ऑनलाइन आवेदन करने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया बता रहे है, जिसे फॉलो करके आप आसानी से बर्थ सर्टिफिकेट बना सकते है।

  1. बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए सबसे पहले आपको भारत सरकार की बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। यदि आप चाहे तो https://crsorgi.gov.in/web/index.php/auth/login इस लिंक पर क्लिक करके भी जा सकते है।
  1. लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने होमपेज खुल जाएगा। अब इस पेज पर आपको यूजर लॉगिन वाले सेक्शन में जनरल पब्लिक साइन अप के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  1. अब आपके सामने साइन अप का पेज खुल जाएगा। यहां पर आपको अपनी पूरी जानकारी दर्ज करना है और अंत मे आपको कॅप्चा कोड दर्ज करके रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  1. जैसे ही आपका रजिस्ट्रेशन सक्सेस हो जाएगा वैसे ही अगले पेज पर आपको user ID और Password प्राप्त हो जाएगा।
  1. अब आप यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन कर सकते है।
  1. लॉगिन करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको बर्थ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  1. क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। अब इस फॉर्म में आपको अपनी पूरी जानकारी दर्ज करना है और उसके बाद दस्तावेज और शुल्क की प्रक्रिया भी पूरी कर लेना है।
  1. अब सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करके सबमिट कर देना है।
  1. सबमिट होने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर आपको बर्थ सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त हो जाएगा। अब आप बर्थ रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आसानी से बर्थ सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते है। 

Apply Birth Certificate Online | जन्म प्रमाण पत्र online apply kaise kare 2022

बर्थ सर्टिफिकेट के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करे? | How to Apply for Birth Certificate Offline?

नीचे हम आपको ऑफलाइन आवेदन करने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया बता रहे है, जिसे फॉलो करके आप आसानी से बर्थ सर्टिफिकेट बना सकते है।

  1. सबसे पहले आपको अपने नजदीकी राजस्व विभाग के कार्यालय तहसील, नगर निगम में जाना होगा।
  1. यहां पर जाने के बाद आपको वहां से रजिस्ट्रेशन फॉर्म को प्राप्त करना है।
  1. अब आपको उस फॉर्म में अपनी पूरी जानकारी दर्ज करनी है। याद रखे कि आप जो भी जानकारी दर्ज कर रहे है वह पूरी तरह से सही हो।
  1. अब जानकारी दर्ज करने के बाद सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज उस फॉर्म को attach कर देना है। और फिर इस फॉर्म को कार्यालय में जमा कर देना है।
  1. अब कार्यालय में आपके फॉर्म की जांच की जाएगी, और अगर दी गयी सभी जानकारी सही रही तो 15 से 20 दिनों के अंदर आपको बर्थ सर्टिफिकेट प्राप्त हो जाएगी।

बर्थ सर्टिफिकेट के बारे में अक्सर पूछे जानें वाले सवाल (FAQ)

1. बर्थ सर्टिफिकेट बनाने की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

जवाब – बर्थ सर्टिफिकेट बनाने की ऑफिसियल वेबसाइट https://crsorgi.gov.in/web/index.php/auth/login यह है।

2. बर्थ सर्टिफिकेट क्यो जरूरी है?

जवाब – बर्थ सर्टिफिकेट बनवाना सभी लोगो के लिए अनिवार्य है, क्योंकि इस सर्टिफिकेट में आपके जन्म से जुड़ी हुई पूरी जानकारी उपलब्ध रहती है। और साथ ही यह आपकी पहचान पत्र के काम मे भी आता है।

3. जन्म होने के कितने दिन बाद बर्थ सर्टिफिकेट बनवाए?

जवाब –  बच्चे का जन्म होने के बाद ही आपको 21 दिनों के भीतर बर्थ सर्टिफिकेट बनवा लेना चाहिए। अन्यथा बाद में आपको सरकारी दप्तर के चक्कर लगाने पड़ सकते है।

4. क्या बर्थ सर्टिफिकेट यह निशुल्क बनता है?

जवाब – जी नही, बर्थ सर्टिफिकेट यह निशुल्क नही बनती है। परंतु इसे बनाने के लिए आपको काफी कम शुल्क लगता है।

5.  क्या बर्थ सर्टिफिकेट में कोई गलती हो जाती है तो उसे बदला जा सकता है?

जवाब – जी हाँ, यदि आपके हाथों से बर्थ सर्टिफिकेट में कोई भी गलती होती है तो उसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से गलती को ठीक कर सकते है।

6. बर्थ सर्टिफिकेट कितने दिनों में प्राप्त होती है?

जवाब – यदि आप बर्थ सर्टिफिकेट बनवाते हो तो वह आपको 15 से 20 दिन के भीतर प्राप्त हो जाती है।

निष्कर्ष |Conclusion

तो इस लेख में हमने आपको Birth Certificate कैसे बनवाएं और बर्थ सर्टिफिकेट सम्बंधित सभी जानकारी विस्तार से दी है।

हम आशा करते है कि आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा। यदि आपको आज का यह लेख पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और सोशल मीडिया साइट पर जरूर शेयर करे।

Leave a Reply