You are currently viewing 2FA बंद होने के बाद, जानिए Twitter Account Safe रखने का दूसरा तरीका
2FA बंद होने के बाद, जानिए Twitter Account Safe रखने का दूसरा तरीका

2FA बंद होने के बाद, जानिए Twitter Account Safe रखने का दूसरा तरीका

  • Post author:
  • Post category:Tech
  • Post last modified:March 17, 2023
  • Reading time:11 mins read

क्या आपको पता है हाल ही में ट्विटर ने टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (Twitter Two Factor Authentication) बंद करने का फैसला लिया है।

जी हां, ट्विटर ने यह कहा है कि जिन्होंने ट्विटर का ब्लू सब्सक्रिप्शन प्लान नही लिया है उन्हें 19 मार्च से 2FA की सुविधा नही मिलने वाली है।

ऐसे में बहुत से ट्विटर यूज़र्स को सेफ्टी की चिंता हो रही होंगी। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नही है, क्योंकि भले ही ट्विटर 2FA की सुविधा बंद करने जा रहा है।

परंतु twitter एकाउंट सेफ रखने के और भी कुछ तरीके मौजूद है, जो कि हम आपको आज के इस लेख में बताने जा रहे है।

Twitter account safe रखने का दूसरा तरीका क्या है?

जैसा कि हमने आपको ऊपर ही बता दिया है कि ट्विटर अपना 2FA बंद करने जा रहा है, इसका मतलब यह है कि अब आप ट्विटर के 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन इस्तेमाल नही कर पाएंगे।

तो अब आपको अपना twitter एकाउंट सेफ करने के लिए कोई दूसरा Two Factor Authentication App ढूंढना है।

वैसे आपके जानकारी के लिए हम आपको यह बात भी बता देते है कि 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन का काम लॉगिन प्रोसेस को वेरीफाई करना होता है।

चलिए हम थोड़ा आपको 2 FA के बारे में भी जानकारी दे देते है।

टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन क्या होता है? | What is Two Factor Authentication in hindi

यदि आपको किसी भी एप्प पर लॉगिन करना हो तो आपको username और पासवर्ड की जरूरत होती है।

परंतु यह एक पुराना तरीका है, क्योंकि अब एक नया तरीका आ गया है जिसमें आपको username और password लिखने के बाद और एक ‘वन टाइम पासवर्ड (OTP)’ चाहिए होता है जिसे आपके मोबाइल पर SMS द्वारा भेजा जाता है।

इस तरीके का इस्तेमाल करने से उस एप्प पर आपकी सुरक्षा और भी बढ़ जाती है। तो इसे ही टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (Two Factor Authentication) कहा जाता है।

तो अब आपको इसी 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन के तरीके का इस्तेमाल करके अपने ट्विटर एकाउंट को सेफ करना है और यही दूसरा तरीका है।

तो चलिए नीचे हम आपको बताते है कि इस दूसरे तरीके का इस्तेमाल करके आप अपने ट्विटर एकाउंट को कैसे सुरक्षित रख सकते है।

ट्विटर एकाउंट सेफ रखने का दूसरा तरीका

तो ट्विटर एकाउंट सेफ रखने का दूसरा तरीका भी 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन ही है। जी हाँ, परंतु अब आपको ट्विटर के नही तो बल्कि किसी दूसरे 2 FA एप्प की मदद लेनी है।

तो सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर 2 FA app को डाउनलोड कर लेना है।

वैसे तो आपको गूगल प्ले स्टोर पर बहुत सारे 2 FA एप्प मिल जाएंगे, परंतु ज्यादातर लोग गूगल ऑथेंटिकेटर ऐप ही इस्तेमाल करते हैं।

तो आपको भी गूगल ऑथेंटिकर एप्प का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

चलिए अब हम आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी देते है कि कैसे आप गूगल ऑथेंटिकेशन का उपयोग करके ट्विटर एकाउंट को सुरक्षित रख सकते है।

Step 1: सबसे पहले आपको ट्विटर के सेटिंग में जाना है।

Step 2: इसके बाद आपको Security and Accoount Access पर क्लिक करना है। ।

Step 3: क्लिक करने के बाद यहां पर आपको Two-Factor Authentication का ऑप्शन दिखेगा। और साथ ही Text message, Authentication app और Security Key के ऑप्शन भी दिखेंगे।

Step 4: आपको Authentication App को चुनकर उसे इनेबल करना है। इनेबल करते ही आपको एक QR कोड मिलेगा।

Step 5: अब आपको ऑथेंटिकेशन ऐप खोलना है और ट्विटर ऐप पर दिखाई देने वाले QR कोड को स्कैन करना है।

Step 6: इसके बाद अब आपको ऑथेंटिकेशन ऐप में मिलने वाले सिक्स डिजिट कोड को एंटर करना है।

अब आपके ट्विटर अकाउंट पर 2 फैक्टर ऑथेंटिकेशन शुरू हो चुका है।

Video Tutorial: How To Enable 2 Factor Authentication on Twitter (2023) | ट्विटर में 2 फैक्टर ऑथेन्टकैशन कैसे लगाएं

How To Enable 2 Factor Authentication on Twitter (2023) | ट्विटर में 2 फैक्टर ऑथेन्टकैशन कैसे लगाएं

ट्विटर टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन से संबंधित FAQs

निष्कर्ष | Conclusion

तो इस लेख में हमने आपको ‘Twitter account safe रखने का दूसरा तरीका क्या है?’ इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

हम आशा करते हैं कि आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा। यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ और सोशल मीडिया साइट पर जरूर शेयर करे।

Leave a Reply