You are currently viewing Swiggy Vs Zomato: कौनसा Food Delivery App बेहतर है?
Swiggy Vs Zomato: कौन-सा App बेहतर है | Image Credit : Swiggy | Zomato

Swiggy Vs Zomato: कौनसा Food Delivery App बेहतर है?

आज के इस लेख में हम आपको Swiggy Vs Zomato के बारे में जानकारी देने वाले है। शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जो swiggy और zomato के बारे में न जानता हो, क्योंकि हर इंसान इन दिनों कोई भी चीज खाने के लिए swiggy या zomato के app से रेस्टोरेंट को आर्डर दे रहे है।

यदि हम पिछले कुछ वर्षों पहले की बात करे तो यदि हमे भूख लगी होती थी तो हम किसी रेस्टोरेंट में जाकर कुछ खा लेते थे, परंतु जब से swiggy और zomato आया है, तब से हमे कुछ भी खाने के लिए कई पर जाने की जरुरत नही पड़ती है। हम घर बैठे बैठे अपनी पसंदीदा चीज मंगवा सकते है।

हमने देखा है कि जब ऑनलाइन फ़ूड आर्डर करने को बात आती है तब बहुत से लोग confuse हो जाते हैं और उनके मन में कई तरह के सवाल आते हैं कि आखिरकार कौन से app से खाने का order करें या फिर best food delivery app कौन-सा है या swiggy और zomato में से कौन-सा एप बेहतर है।

इसके साथ ही यह भी सोचने लगते है कि cheapest food delivery app कौन सा है। तो आगे हम आपको यह सभी जानकारी देने जा रहे है।

चलिए सबसे पहले हम आपको Swiggy और Zomato क्या है यह बता देते है।

Swiggy Vs Zomato: कौन-सा App बेहतर है
Swiggy Vs Zomato: कौन-सा App बेहतर है | Image Credit : Swiggy | Zomato

Swiggy क्या है ?

swiggy की स्थापना जुलाई 2014 में श्रीहर्ष मेजेटी, नंदन रेड्डी और राहुल जैमिनी इन तीन लोगों ने मिलकर की थी और आज स्विगी भारत का सबसे महत्वपूर्ण ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी प्लेटफॉर्म बन चुका है।

इसके 17 शहरों में 15000 से अधिक रेस्तरां के साथ टाइअप है। swiggy की खासियत यह है कि swiggy के माध्यम से आप हर प्रकार का chinese से लेकर साउथ इंडियन तक का खाना आर्डर कर सकते है।

swiggy से ऑनलाइन खाना ओरसेर करने के लिए आपको इनका एप्प डाउनलोड करना होता है जो कि एंड्रॉइड, आईओएस और विंडोज devices के लिए उपलब्ध है।

यदि आप चाहे तो इनकी वेबसाइट का इस्तेमाल करके भी आप खाना आर्डर कर सकते है।

आज हमारे भारत मे 10 करोड़ से भी ज्यादा लोग इस एप्लीकेशन का उपयोग कर रहे है। swiggy app का इंटरफ़ेस काफी सरल है जिससे आप आसानी से ऑनलाइन खाना आर्डर कर सकते है।

इस एप्प पर आप अपने पसंदीदा फ़ूड को प्री-सेट कर सकते हैं और उन्हें अपनी wish list में जोड़ सकते हैं ताकि आपके लिए ऑर्डर करना आसान हो सके।

इस एप्प से जब आप फ़ूड आर्डर करते है तो वह भोजन आपके दरवाजे पर गर्म रूप से पहुँचाया जाता है।

Zomato क्या है ?

Zomato की स्थापना 2008 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के पूर्व छात्र दीपिंदर गोयल ने की थी।

एक दिन दीपिंदर गोयल पुणे में अपने दोस्तों और पत्नी के साथ रात का खाना खाने के लिए रेस्तरां चुनने में लगे थे लेकिन इसमें उन्हें काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा और इसी कठिनाई कठिनाई को देखकर उन्होंने यह कंपनी शुरू की।

दीपिंदर गोयल ने zomato को शुरू करने से पहले माइक्रोसॉफ्ट में भी काम किया था। इन दिनों Zomato भारत का सबसे बड़ा फ़ूड डिलीवरी और रेस्टोरेंट डिस्कवरी प्लेटफ़ॉर्म है।

Zomato ने भारत के शहरों में रेस्तरां, डिलीवरी पार्टनर और फूड ब्लॉगर्स का एक नेटवर्क बनाया है और इनका मुख्य मकसद यह है कि कोई भी भूखा न रहे।

आज zomato एप्प के माध्यम से लोग भारत में कहीं पर भी और किसी भी रेस्तरां में भोजन खोज सकते हैं, ऑर्डर कर सकते हैं और भुगतान कर सकते हैं।

Zomato app की खास बात यह है कि यह  मोबाइल ऐप 30 से अधिक भाषाओं को सपोर्ट करता है। इस एप्प को अभी तक 10 करोड़ से भी ज्यादा लोगो ने डाउनलोड किया है और इसका इस्तेमाल कर रहे है।

इस एप्प में यूजर मेनू देख सकते है, रिव्यु पढ़ सकते है और अपने स्वयं के भोजन के अनुभव भी शेयर कर सकते हैं,

Swiggy और Zomato में क्या फर्क है | Difference Between Swiggy and Zomato

नीचे हम आपको swiggy और zomato में क्या डिफरेंस है यह बताने जा रहे है।

  1. swiggy एक प्राइवेट कंपनी है जो कि 2014 में शुरू की गई थी। वही zomato एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी है जो कि 2008 में शुरू की गई थी।
  1. swiggy का हेड क्वार्टर बैंगलोर में है। वही zomato का हेड क्वार्टर गुड़गांव में है।
  1. swiggy के संस्थापक श्रीहर्ष माजेटी, नंदन रेड्डी और राहुल जैमिनी हैं। वही zomato के संस्थापक दीपिंदर गोयल और पंकज चड्ढा हैं।

Swiggy Vs Zomato में कौन बेहतर है | Swiggy Vs Zomato, Which is Better ?

यदि आप ऐसा सोचते है कि swiggy अच्छा है और zomato बुरा है या फिर zomato अच्छा है और swiggy बुरा है, तो आप पूरी तरह से गलत सोच रहे है। क्योंकि swiggy और zomato दोनों ही ऑनलाइन फूड डिलीवरी साइट्स हैं।

यह दोनों भी ग्राहकों तक भोजन पहुंचाते है और साथ ही ग्राहकों को किसी भी प्रकार की कोई शिकायत न हो इसके तरफ भी ध्यान देते है।

अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप swiggy इस्तेमाल कर रहे है या फिर zomato का इस्तेमाल कर रहे है। दोनों कंपनियों के पास आपके लिए रेस्तरां का एक बड़ा नेटवर्क है।

swiggy और zomato यह दोनों बेहतरीन वेबसाइट है जो विभिन्न शहरों में भोजन और खाने के स्थानों को खोजने का एक आसान तरीका प्रदान करती है।

अब यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है कि आपकी अपनी चॉइस क्या है।

Swiggy Vs Zomato FAQs

निष्कर्ष | Conclusion

तो इस लेख में हमने आपको Swiggy और Zomato के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। हम आशा करते है कि आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा।

यदि आपको आज का यह लेख “Swiggy Vs Zomato: कौनसा Food Delivery App बेहतर है?” पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और सोशल मीडिया साइट पर जरूर शेयर करे।

Leave a Reply